इंदौर
Indore City : लॉर्ड बेडेन पावेल दिवस चिंतन दिवस के रूप में मनाया
paliwalwani
इंदौर. भारत स्काउट गाइड जिला संघ इंदौर पर लार्ड बेडेन पावेल जन्म जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया. सर्वप्रथम लार्ड बेडेनपावेल के चित्र पर माल्यार्पण कर ईश प्रार्थना से कार्यक्रम प्रारंभ किया.
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईएएस मोटिवेशनल स्पीकर अशोक भार्गव थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सचिव भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश भोपाल बी एल शर्मा ने कि विशेष अतिथि मुकेश राय, अनिल बागोरा, वासुदेव पुरोहित आदि थे. श्री भार्गव ने स्काउट एवं गाइड के इतिहास के बारे रोचक जानकारी देते हुए कहा कि स्काउट सदा तैयार रहता है.
कार्यक्रम में स्काउट गाइड को तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर एवं लखनऊ जंबूरी भारतीय राष्ट्रीय एकता शिविर कर्नाटक में सहभागिता करने वाले स्काउट गाइड को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेटकर पुरस्कृत किया गया.
अतिथियों का स्वागत जिला संघ अध्यक्ष भूपेंद्र अडसुरे, उपाध्यक्ष भारती जामदड, प्रमोद गंगराड़े, मनोज पटेल ने किया. इस अवसर पर वैजयंती गहलोत, यश जोशी, अनुराग जाट, जागृति पटेल, अनीता सोलंकी, राजेश पाटीदार, भूपेंद्र गज्जर, राजेंद्र लश्करी, अनीता मिश्रा, अनिल देशमुख, ज्योति वाला शर्मा, रमेश मेहता, इंदिरा पवार, राकेश पंडित, नारायण दत्त, लता सोनी, राजेश वर्मा, तेज कुमार सिलावट, राजेश नरगेर, कुणाल मिश्रा, कामाक्षी भट्ट एवं अन्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव दिलीप मेहता ने किया और अंत में आभार वैजयंती गहलोत ने माना.





