📅 Saturday, 07 November 2026 | 11:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
उदयपुर

पालीवाल समाज के श्री मुकेश पुरोहित उदयपुर मंडल कार्यालय द्वारा सम्मानित

📅 11 January 2026, 04:16 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज के श्री मुकेश पुरोहित उदयपुर मंडल कार्यालय द्वारा सम्मानित
पालीवाल समाज के श्री मुकेश पुरोहित उदयपुर मंडल कार्यालय द्वारा सम्मानित

उदयपुर.

पालीवाल समाज के लिए गौरवान्वित और हर्ष का विषय है कि ग्राम. ईश्वरमंड के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सत्यनारायण जी पुरोहित एवं पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के सुप्रसिद्व कोषमंत्री श्री शिवलाल जी पुरोहित के प्रिय भतीजे श्री मुकेश जी पुरोहित द्वारा अपने विभाग के अंतर्गत भारतीय डाक तार विभाग के प्रति समर्पण भाव रखते हुए संघर्षपूर्ण चुनौतियों का सामना करते हुए विभाग का नाम रोशन किया है. इस उपलक्ष्य में श्री अक्षय भानुदास गाड़ेकर आईपीएस द्वारा देवगढ़ उपमंडल में उत्कृष्ठ कार्य हेतु सम्मानित किया गया, जो हम सबके लिए गौरव की बात हैं. 

श्री मुकेश जी को विभाग्य अध्यक्ष द्वारा शील्ड और प्रशंसा पत्र देखकर सम्मानित किया हैं. यह हमारे सबके लिए गौरव की बात है कि कर्तव्य के प्रति समर्पण भाव रखने के कारण प्रोत्साहन मिलना बहुत बड़ी बात हैं. जिस विभाग में हम कार्यरत हैं, उसे विभाग के प्रति हमारी लगन और मेहनत का परिणाम दर्शाता है कि कठिन परिस्थियों में हर्ष के साथ चुनौति का सामना करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचे है कि जहां हर कोई पहुंच नहीं पाता.  

विभाग द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप संत और प्रशंसा पत्र दिया गया. श्री मुकेश जी आप श्री को पूरे पुरोहित परिवार इष्ट मित्रों सहित बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं प्रभु आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करें और तरक्की के पायदान छुए यही हमारी मनोकामना हैं. 

सपनों को हकीकत कर, मेहनत की मशाल जलाओ,

हर रुकावट से लड़कर, अपनी मंजिल पाओ।

जीवन है गुरु, हर पल सिखाए,

जो सीखेगा वही आगे बढ़ पाए।

हौसले की उड़ान भरो, उम्मीद का दीप जलाओ,

हर बाधा को पार कर, अपना जीवन सजाओ।

सपनों का पीछा करो, न हार मानो,

जीवन के हर पल में, खुद को पहचानो।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें