Friday, 20 February 2026

इंदौर

स्वच्छता के बाद इंदौर देश का पहला ऐसा शहर है, जहां देश के प्रतिष्ठित वीर शिवाजी महाराज की जयंती गैंगस्टर और उनकी गैंग सरकार के संरक्षण और सहभागिता से मनाती हैं!

paliwalwani

भव्य जुलूस और रैली पूरे शहर में पुलिस के संरक्षण में निकालती हैं...

@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

इंदौर.

न्याय की देवी अहिल्या बाई होल्कर के इस शहर इंदौर का सौभाग्य कहेंगे या दुर्भाग्य!! देश के महापुरुष वीर शिवाजी महाराज की जयंती में रैली और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम इंदौर के दो सबसे चर्चित गैंगस्टर, उनकी गैंग ओर परिवार की नारीशक्ति हर साल जिला प्रशासन से अनुमति लेकर निकालती हैं! और इन रैलियों और कार्यक्रमों में शहर के महापौर, पार्षद, विधायक, सांसद सब शरीक होते है...!

देश के सबसे स्वच्छ शहर के गैंगस्टरों का शहर दिल से न सिर्फ धन्यवाद करता है वरन् नमन करता है कि सरकार और जनप्रतिनिधियों के होते हुए सिर्फ तुम्हीं हो,जो वीर महापुरुषों की जयंती को पूरी वीरता से मनाते हो।

इस बार शिवाजी जयंती पर, सिर्फ मीडिया की परिभाषा और खबरों में गैंगस्टर कहे जाने वाले युवराज उस्ताद की पत्नी श्रीमती स्वाति काशिद जो कि भाजपा नगर मंत्री भी हैं उनके नेतृत्व में विशाल रैली निकाली जा रही हैं क्योंकि मीडिया को दिए विज्ञापनों में युवराज उस्ताद कही नजर नहीं आ रहे है?

वही दूसरी तरफ गैंगस्टर (ये भी मीडिया द्वारा दिया गया नाम) सतीश भाऊ (मराठा गौरव) और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीलम पंवार के नेतृत्व में शाम के समय भव्य रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

दो तीन दिन शहर के मीडिया और पुलिस प्रशासन में खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में जाकर सतीश भाऊ द्वारा पूजा अर्चना और निमंत्रण को लेकर की गई नूरा कुश्ती और नौटंकी का कानूनी पटाक्षेप शिवाजी जयंती के एक दिन पहले ही पुलिस प्रशासन द्वारा खानापूर्ति करके कर दिया गया था।

भाजपा सरकार का नारा है सबका साथ, सबका विकास

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News