Thursday, 26 February 2026

इंदौर

पालीवाल समाज इंदौर में होलिका दहन 2 मार्च को एवं ढुंढ महोत्सव 3 मार्च को आयोजित होगा

Anil Bagora-Sunil Paliwal
पालीवाल समाज इंदौर में होलिका दहन 2 मार्च को एवं ढुंढ महोत्सव 3 मार्च को आयोजित होगा
पालीवाल समाज इंदौर में होलिका दहन 2 मार्च को एवं ढुंढ महोत्सव 3 मार्च को आयोजित होगा

Anil Bagora-Sunil Paliwal

इंदौर. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री भुरालाल जी व्यास, मंत्री श्री विजय जी जोशी एवं उत्सव मंत्री श्री पुरुषोत्तम बागोरा (बालक) ने पालीवाल वाणी को बताया कि प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी होली महोत्सव एवं ठाकुर जी द्वारा आशीर्वाद प्रदान करने का महोत्सव ढूंढ का आयोजन किया जा रहा हैं. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के समस्त भाइयों और बहनों को प्रबंध कार्यकारिणी समिति की ओर से सामाजिक परंपरा अनुसार गोधेली बेला पर संध्याकालीन चारभुजा जी की आरती के पश्चात दिनांक आज 2 मार्च 2026 को रात्रि में श्री चारभुजा मंदिर, पालीवाल धर्मशाला 42, जूना तुकोगंज इदौंर, मध्य प्रदेश पर आयोजित होगा. 

नवजात शिशुओं की ढुंढ महोत्सव 3 मार्च को

वहीं दिनांक 3 मार्च 2026 को शाम 7.00 बजे ठाकुर जी के समक्ष नवजात शिशुओं की ढूंढ का आयोजन श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर पर आयोजित किया जा रहा हैं. जिसमें भी आप सभी समाजजनों माता, बहनों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने-अपने बालक/बालिकाओं के नाम सामाजिक कार्यक्रम ढूंढ हेतु दर्ज करने का कष्ट करें. जिसमें प्रत्येक बालक के 1000 ₹ की सहयोग राशि निर्धारित की गई हैं. 

प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य होली मिलन समारोह हेतु आपके द्वार 

आयोजन आप हमारा सभी का है तथा  होली महोत्सव के लिए आपके द्वार पर प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य होली मिलन समारोह पर्व’ हेतु आवेंगे. आप सभी से निवेदन है कि शाम को 7ः00 बजे श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर भाग ठंडई और प्रसाद हेतु पधारने का कष्ट करें साथ ही उन्हें परंपरा अनुसार सहयोग राशि यथाशक्ति  प्रदान करने का कष्ट करें. 

होली और ढूंढ उत्सव का आयोजन हमारे युवा पीढीयो को हमारी संस्कृति और संस्कारो की जानकारी में लाना एवं भविष्य के लिए बनाए रखना का मूल उद्देश्य होने के कारण, इस उत्सव के आयोजन को हम बड़ी धूमधाम से मनाये. सभी की उपस्थिति आवश्यक समझते हैं. ढूंढ के नाम अपने क्षेत्र के समाज प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों को दिनांक 1 मार्च 2026 शाम 6.00 बजे तक नोट कर सकते हैं. या कार्यालय समय 4.00 बजे से 7.00 बजे तक चारभुजा नाथ मंदिर पर दर्ज करा सकते हैं.

सुचना : समाज के क्षेत्रवार कमेटी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र पर समाज के प्रत्येक परिवार के घर पर रंग गुलाल के साथ सोगाला (शोकनिवारण) हेतु क्षेत्रीय कमेटी द्वारा ही किया जावेगा. 

  • विशेष आग्रह : आपसे निवेदन और आग्रह है कि ढूंढ महोत्सव कार्यक्रम में सहयोग राशि कार्यालय में प्रतिदिन शाम को 4.00 बजे से रात्रि 7.00 बजे तक बच्चों के नाम लिखवाकर दर्ज करा सकते हैं. उक्त जानकारी श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर कोषमंत्री श्री शिवनारायण पालीवाल ने पालीवाल वाणी को दी.

निवेदक : अध्यक्ष /मंत्री व उत्सव मंत्री एवम समस्त प्रबंध कार्यकारिणी पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर  

        !! जय चारभुजा नाथ जी !!

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News