Saturday, 21 February 2026

उदयपुर

मल्हारगढ में 4 जनवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

sunil paliwal-Anil Bagora
मल्हारगढ में 4 जनवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
मल्हारगढ में 4 जनवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

गोपाल मालेचा

मल्हारगढ. पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH), उदयपुर द्वारा आयोजित एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर रवींद्र एजुकेशनल एंड साइंस स्कूल, मल्हारगढ़ के सहयोग से 4 जनवरी 2026 को रविन्द्र एडुकेशनल एंड साइंस स्कूल मल्हारगढ में होने जा रहा है.

जिसमे आज के समय कई बीमारियों से पीड़ित मरीजों से वरिष्ठ डॉक्टर परामर्श करेंगे. गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क उपचार फेसिपिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर ले जाकर सभी तरह की नि:शुल्क जांचे एवं निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा.

निःशुल्क शिविर में  नेत्र रोग:- नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन (लेंस सहित). 

हड्डी रोग:- कमर, घुटने के दर्द का उपचार और ऑपरेशन. 

स्त्री एवं प्रसूति:- नि:शुल्क डिलीवरी की सुविधा और बच्चेदानी का ऑपरेशन.

शिशु रोग:- बच्चों के सभी रोगों का निःशुल्क उपचार.

चर्म रोग:- कील-मुहाँसे, सफेद दाग और अन्य त्वचा रोगों का निःशुल्क इलाज.

सामान्य सर्जरी:- निःशुल्कसभी प्रकार के सामान्य ऑपरेशन.

दंत रोग:- निःशुल्क दंत सम्बंधित रोगो का उपचार.

नाक-कान-गला:- निःशुल्क ऑपरेशन एवं बहरेपन का उपचार.

जनरल मेडिसिन विभाग:- निःशुल्क डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड एवं अन्य बीमारियों का उपचार.

क्षय रोग एवं वक्ष रोग:- निःशुल्क टीबी एवं सिलिकोसिस बीमारी का उपचार.

मानसिक रोग (नशामुक्ति) और टीबी का उपचार निःशुल्क उपचार किया जाएगा, जिन मरीजों को ऑपरेशन या भर्ती की आवश्यकता होगी, उन्हें उसी दिन अस्पताल ले जाया जाएगा. उनके लिए रहना, खाना और वाहन सुविधा नि:शुल्क रहेगी. मरीज अपना जन-आधार और आधार कार्ड साथ जरूर लाएं.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News