📅 Tuesday, 06 October 2026 | 08:10 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

📅 20 May 2026, 10:38 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ
इंदौर में संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

इंदौर. शहर के छोटा बांगड़दा रोड स्थित शीतला माता मैदान में संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा के भव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। धार्मिक आयोजन के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

पश्चिम क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा एवं लक्ष्मीनारायण यज्ञ का भव्य आयोजन, भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हुआ क्षेत्र पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर द्वारा पश्चिम क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं लक्ष्मीनारायण यज्ञ ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है तथा प्रतिदिन बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी भक्त पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

समाज के मुकेश जोशी (गांव. उथनोल) ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भव्य यज्ञशाला एवं विशाल कथा पांडाल का निर्माण किया गया है। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए पृथक-पृथक बैठने की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

प्रख्यात कथावाचक पंडित सुदामा शास्त्री जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय वाचन किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर नृत्य एवं जयघोष के साथ भावविभोर होकर कथा श्रवण कर रहे हैं। वहीं लक्ष्मीनारायण यज्ञ में विभिन्न संत-महात्माओं एवं महामंडलेश्वर महाराज के सान्निध्य और आशीर्वाद का लाभ भी भक्तगणों को प्राप्त हो रहा है।

यह आयोजन 17 मई से 23 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इसके पश्चात 24 मई रविवार को पूर्णाहुति यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। समाज के गोकुल जी जोशी ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

paliwalwani : पुलकित पुरोहित, अनिल बागोरा 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें