बिजनोल में कुलदेवता श्री भेरुजी बावसी-बाबा रामदेव जी भव्य मंदिर का जीर्णाेद्धार कार्य प्रगति पर : 'भामाशाह' श्रीमती नर्मदादेवी जोशी की सेवा भावना की प्रशंसा
'भामाशाह' श्रीमती नर्मदा देवी स्वर्गीय श्री हीरालाल जी जोशी एवं त्रिवेणी सुपूत्रों की जमकर सेवा भावना की प्रशंसा
नानालाल जोशी-अमित पालीवाल
इंदौर. श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष जोशी (संटू) एवं इंदौर के ऊर्जावान समाजसेवी श्री विजय जोशी (पार्षद) ने पालीवाल वाणी को बताया कि ग्राम. बिजनोल जिला राजसमंद, राजस्थान में बाबा रामदेव जी (रामसा पीर) के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं.
समस्त ग्रामवासियों में बड़े हर्ष का विषय है कि धार्मिक आयोजनो की नगरी बिजनोल में अन्य भव्य मंदिर निर्माण कार्य के साथ-साथ बाबा रामदेव जी के मंदिर का भी नवनिर्माण (जीर्णाेद्धार) ग्राम बिजनोल भक्तों की समिति द्वारा किया जा रहा हैं. इस अवसर पर गत दिनों श्री रामदेव जी मंदिर निर्माण समिति के सदस्य मंदिर निर्माण के सहयोग हेतु इंदौर पधारे थे.
इंदौर में निवास करने वाले गांव के धार्मिक भक्तों ने मंदिर निर्माण में अपनी श्रद्धा भक्ति भाव से सहयोग प्रदान किया. इस अवसर पर मंदिर में गर्भगृह व मुख्य तीन द्वारा (गेट) सहित चार स्टील के द्वारा (गेट) का प्रस्ताव पालीवाल समाज इंदौर की 'भामाशाह' श्रीमती नर्मदा देवी स्वर्गीय श्री हीरालाल जी जोशी (ईरोत) एवं इनके त्रिवेणी सुपूत्र श्री गौरीशंकर जोशी, संतोष जोशी (संटू), ओमप्रकाश जोशी (ओमी) के समक्ष समिति के सदस्यो द्वारा रखा गया, जिसे जोशी परिवार ने अत्यंत्र हर्ष व्यक्त करते हुए इनके प्रस्ताव पर सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी.
'भामाशाह' श्रीमती नर्मदा देवी स्वर्गीय श्री हीरालाल जी जोशी (ईरोत) इंदौर द्वारा मंदिर में लगने वाले चारों स्टील के द्वार (गेट) अनुमानित राशि लगभग 1,00,000/(एक लाख) रुपए की सहर्ष स्वीकृति मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों को दी गई. साथ ही गांव बिजनोल में कुलदेवता श्री भेरुजी बावसी के नवनिर्मित (जीणोद्धार) मंदिर में भी 'भामाशाह' श्रीमती नर्मदा देवी स्वर्गीय श्री हीरालाल जी जोशी (ईरोत) एवं त्रिवेणी सुपुत्रों द्वारा 5,00,000/( पांच लाख) रुपए की सहयोग राशि की घोषणा की गई थी, जिसके अंतर्गत 2,00,000/(दो लाख) रुपये की राशि मंदिर निर्माण कार्य हेतु समिति को जमा कर दी गई हैं. दोनों मंदिर समिति के माननीय सदस्यो द्वारा इस सहयोग के लिए भामाशाही श्रीमती नर्मदा देवी स्वर्गीय श्री हीरालाल जी जोशी (ईरोत) एवं त्रिवेणी सुपुत्रों का गहराई से आभार प्रकट किया गया.
"सेवा करें, क्योंकि किसी के चेहरे की एक छोटी सी मुस्कान में ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी जीत छुपी होती है।"

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
बिजनोल में कुलदेवता श्री भेरुजी बावसी-बाबा रामदेव जी भव्य मंदिर का जीर्णाेद्धार कार्य प्रगति पर : 'भामाशाह' श्रीमती नर्मदादेवी जोशी की सेवा भावना की प्रशंसा