📅 Tuesday, 06 October 2026 | 12:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,800 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 6 अक्टूबर 2026 मंगलवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!

📅 05 October 2026, 11:07 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 17 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का दैनिक राशिफल 6 अक्टूबर 2026 मंगलवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 6 अक्टूबर 2026 मंगलवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी. आप कोई रचनात्मक कार्य करेंगे, साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे. आपको व्यापार में मुनाफ होने की उम्मीद है. स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा. दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी. इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ है. मछलियों को दाना खिलाएं, जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी.भाग्यशाली अंक- 1

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है, जल्द ही आपको ज्यादा धन लाभ होने की उम्मीद है. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे, आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट दे सकते हैं. दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल सकता है. आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए. सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए. जरूरतमंद को कपड़े दान करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी. भाग्यशाली अंक- 7

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज आपके लिए उत्तम रहेगा. दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा, परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे. इस राशि के विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए आज शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे, साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे. बिजनेसमैन को अपने बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी. इस राशि के आई.आई.टी से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए अच्छा है. मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें, आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा. भाग्यशाली अंक- 3

● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

  1. आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज आपके अनुकूल रहेगा. आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी. इस राशि के छात्रों को करियर के क्षेत्र में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा. लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने से आप किसी बड़ी परेशानी से बचेंगे. कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है. अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप हेल्दी डाइट प्लान करेंगे, इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे. मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा. भाग्यशाली अंक- 4

● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

  1. आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज आप माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे.  घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा. जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा, साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे. लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है. किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी. आप उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे लेकिन काम की व्यस्तता बढ़ी रहेगी. भाग्यशाली अंक- 5

 ● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

  1. आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज आपके लिए नयी खुशिया लेकर आया है. आपको कोई अच्छी खबर मिलने के साथ ही आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर से जुड़े हुए हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं. व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा. इस राशि के स्टेशनरी विक्रेताओं के लिए अच्छा है. मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी.भाग्यशाली अंक- 9

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

  1. आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन होने के संकेत हैं. इस राशि के आर्ट्स के स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी. सुबह योग करने की हैबिट से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे.आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे. सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा. आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. मंदिर में सफेद चंदन का टुकड़ा दान करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. भाग्यशाली अंक-6

● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज बेहतर रहेगा. जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा, साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया भी मिलेगा. मित्रों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा. इस राशि के टीचर्स के लिए बेहतर रहेगा. किसी काम में सफलता मिलने से आपका कॉंफिडेंट बढ़ेगा. आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए. मां लक्ष्मी को सिंदूर का तिलक लगाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा. भाग्यशाली अंक- 4

● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

  1. आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज  मित्रों से बेहतर सलाह मिलने से आपका काम आसान हो जायेगा. साथ ही सेहत बढ़िया रहने से आपका मन काम में लगा रहेगा. आप किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचेंगे. आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. इस राशि के जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया डिजाईन करने को मिल सकता है, उनकी मेहनत रंग लायेगी. दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. किसी जरूरतमंद को चावल दान करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी. भाग्यशाली अंक- 8

● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज आपके लिए फेवरेबल रहेगा. व्यापार में योजनाबद्ध तरीका अपनाने से आसानी होगी. इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनका काम अच्छा चलेगा. उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे. घर पर मेहमानों का आगमन से आपकी डेलीरूटीन में कुछ बदलाव हो सकते हैं. करियर में आपको बड़ी सफलता मिलने के योग हैं, साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा. गाय को रोटी खिलाएं, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. भाग्यशाली अंक- 1

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

  1. आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शानदार रहेगा.आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे. दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी. धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी. साथ ही रुके हुआ धन मिल सकता है. कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे.नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे. इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए फायदेमंद है. काम में सफलता सुनिश्चित होगी. मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे. भाग्यशाली अंक- 8

● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज आपके परिवार के लिए नयी खुशियां लेकर आया है. आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए फेवरेबल है, उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी. सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे. आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे.आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे. मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे. मंदिर में दही दान करें, आपके सभी काम बनेंगे.भाग्यशाली अंक- 2

● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.

•┄┅═══❁✿❁● ●अनमोल वचन ● ● ❁✿❁═══┅┄•

मैं शुद्ध स्वार्थी हूं.. और इसलिए मैंने कभी किसी के साथ अपना दुःख नहीं बांटा

  1. "आवेश में बिखरने से बेहतर-है ठहर जाना; दो पल का मौन, जिंदगीभर के पछतावे से बचा लेगा...!! 
  2. "बहुत मजबूत हो जाता है वो इंसान जिसने अपने हाथों से खुद के आंसू पोछे हो..!
  3. "बिना अपना मूल्यांकन किए, प्रशंसा को भीतर ना उतारे..!! 
  4. " कामयाब व्यक्ति मौके की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता..!! 
  5. चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें