मोदी और शाह अवैध रूप से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री है-खड़गे
तो क्या राहुल-प्रियंका भी अवैध सांसद हैं? मौजूदा समय में भी लोकसभा में विपक्ष के 200 सांसद हैं...
कथित वोट चोरी के आरोपों के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीयअध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह अवैध रूप से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के पद पर हैं। खडग़े का आरोप रहा कि ये दोनों वोट चोरी के कारण अपने पदों पर है। यदि खडग़े का यह आरोप सही है तो सवाल उठता है कि क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी अवैध सांसद हैं? वोट की जिस प्रक्रिया से नरेंद्र मोदी और अमित शाह जीते, उसी प्रक्रिया से राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी सांसद चुनी गई हे।
नरेंद्र मोदी तो सिर्पु बनारस से ही जीते, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी रायबरेली (यूपी) और वायनाड (केरलम) से चुनाव जीते। इतना ही नहीं इस्तीफे के बाद राहुल गांधी ने वायनाड़ से अपनी बहन प्रियंका को सांसद चुनवाया। मौजूदा समय में भी लोकसभा में विपक्ष के 200 सांसद हैं। इसके साथ ही हिमाचल, कर्नाटक, केरलम और तेलंगाना में खडग़े के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकारें हैं।
तमिलनाडू, झारखंडद्व पंजाब, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों में विपक्षी दलों की ही सरकारें हैं। यदि मोदी और शाह के पीएम व गृृहमंत्री के पद अवैध है तो फिर विपक्ष के 200 सांसदों के पद भी अवैध हैं। यहां तक कि विपक्ष की सरकारें भी वोट चोरी से ही बनी है। 545 में से 200 सांसद विपक्ष के होने के बाद भी वोट चोरी के आरोप लगाए जा रहे हैं असल में कांग्रेस के नेता सत्ता के बिना छटपटा रहे हैं।
उन्हें नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना बर्दाश्त नहींहो रहा है। खड़गे को आरोप लगाने से पहले खुद की स्थिति भी देख लेनी चाहिए। खडग़े की काबिलियित सिर्फ गांधी परविार की स्तुति करना है। खडग़े पहले जो लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता थे। जब लोकसभा का चुनाव नहीं जीत सके तो कांग्रेस ने राज्यसभा का सांसद बनवाया और फिर राज्यसभा में ही प्रतिपक्ष का नेता बननवा दिया।
संसद में प्रतिपक्ष के नेता को केबिनेट मंत्री की सुविधाएं मिलती है। खडग़े के पुत्र प्रियांक खड़गे भी कर्नाटक में मंत्री है। लोकसभा में कांग्रेस के 99 सांसद चुनाव नहीं जीत जी सकते थे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →