आज का दैनिक राशिफल 4 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज संयम और समझदारी से काम लेना होगा क्योंकि आज आपके कुछ करीबी भी आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं। सेहत भी आज आपको परेशान कर सकते है। जिन लोगों को नस नाड़ी से संबंधित समस्या है उनको आज सेहत का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए नहीं तो तकलीफ बढ़ सकती है। वैसे आज मीन राशि के जातको को घर के बड़ों से लाभ और सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज लाभ मिलेगा लेकिन कुछ कुछ तनाव और तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। भाग्यशाली अंक- 2
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज आरंभ में कुछ सुस्ती दिखाएंगे लेकिन दिन का दूसरा भाग आपका आज व्यस्तता में बीतेगा। आपको आज कई पारिवारिक कार्यों को पूरा करना होगा। अच्छी बात यह रहेगी कि बीमार चल रहे लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आपको आज पारिवारिक कार्यों से धन खर्च करना होगा और वाहन पर भी धन खर्च होने का योग बना हुआ है। लव लाइफ के मामले में आज आप लकी रहेंगे प्रेमी से आपको आज कोई गिफ्ट मिल सकता है। भाग्यशाली अंक- 5
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। आप आज परिवार के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले सकते हैं। आपको आज घरेलू कार्य में जीवनसाथी की मदद करनी होगी इससे आपका रिश्ता भी मधुर बनेगा। लेकिन माता की सेहत का आपको आज ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने बजट से बढ़कर किसी वजह से धन खर्च करना पड़ सकता है। व्यवसायी जातकों के लिए दिन का दूसरा भाग अधिक अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली अंक- 8
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज व्यवसायियों के लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज घरेलू मामलों में परिवार का पूरा सहयोग और साथ मिलेगा। किसी पारिवारिक मुद्दे पर आज घर के बड़ों से आपको आज उचित मार्गदर्शन मिलेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार दिखेगा। आपको आज सामाजिक संपर्क का भी फायदा मिलता दिख रहा है। लेकिन दिन आज थकान भरा रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि लेंगे।
भाग्यशाली अंक- 7
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी किसी चली आ रही समस्या का भी आज समाधान हो जाएगा। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के अटके कार्यों को पूरा करना होगा। गैर जरूरी खर्च पर आज आप नियंत्रण रख पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज किसी निकट संबंधी की मदद करनी होगी। भाग्यशाली अंक- 9
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज आपकी कोई चली आ रही समस्या समाप्त हो जाने से आप राहत की सांस लेंगे। बिजनेस करने वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता का सामना करना होगा जिससे थकान महसूस करेंगे। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में शामिल होने का भी संयोग बनेगा। छोटे भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से जबकि आज आप लाभ पा सकेंगे। यात्रा का संयोग भी आज बन रहा।
भाग्यशाली अंक- 3
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज इनके मन को अस्थिर बना सकते हैं इसलिए निर्णय लेने में कठिन होगी। किसी बात को लेकर आज आप भावुक भी हो सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि बिना मांगे किसी की मदद न करें नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको आज माता पिता से स्नेह और लाभ मिलेगा। बच्चों के लिए आज आप कुछ खरीदारी भी करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। भाग्यशाली अंक-1
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज आपको आज रचनात्मक क्षमता को दिखाने का मौका मिलेगा। कारोबार में आप आज अपनी व्यवहार कुशलता और वाणी कौशल से लाभ पा सकेंगे। आपको आज पारिवारिक बिजनेस में घर के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। काफी समय से आपका कोई काम अटका था तो आज वह पूरा हो जाएगा। आप आज घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर भी काम करेंगे जिसमे जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से क्रोधित हो सकते हैं। बच्चों की चिंता हो सकती है। भाग्यशाली अंक- 4
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज आप आज जहां भी होंगे आपकी छवि एक नेतृत्वकर्ता जैसी रहेगी। लोग आपकी क्षमता से प्रभावित होंगे और विरोधी भी आज आपकी प्रशंसा करेंगे। बिजनेस करने वाले जातकों को आज अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा। शौक श्रृंगार की चाहत भी आज बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में आप आगे बढ़कर भाग लेंगे लेकिन लेकिन दिखावे से आपको बचना होगा नहीं तो बजट से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। आज आपकी यात्रा का भी संयोग बनता दिख रहा है। भाग्यशाली अंक- 7
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपका घरेलू कार्यों में व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको बात व्यवहार में संयम रखना होगा। कारोबारी जातकों के लिए आज कमाई का अच्छा दिन रहेगा। फैमिली बिजनेस में आज परिवार वालो से पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों के लिए आज आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। भाग्यशाली अंक- 5
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज रोमांटिक मूड में रहेंगे और हंसी मजाक के साथ कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। आपको आज वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ भी आज आप मनोरंजक पल बिता पाएंगे। आपकी बहन को आपसे कुछ मदद की जरूरत हो सकती है। जिन जातकों के विवाह संबंधी बात चल रही है उनके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। रुचिकर भोजन का भी आज आप आनंद लेंगे।आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें और तुलसी को दीप दिखाएं। भाग्यशाली अंक- 3
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज आपको आज धन लाभ के कुछ अप्रत्याशित अवसर मिलेंगे। कहीं से अचानक आपको आज कोई उपहार भी मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आज बेहतर प्रबंधन से आप लाभ पा सकेंगे। आज अच्छी बात यह रहेगी कि आपके विरोधी आज आपकी प्रशंसा कर सकते हें और आवश्यक सहयोग भी उनसे आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपके आज प्रेम आपसी तालमेल बना रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको आज खुशी मिलेगी।आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करना लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली अंक- 9
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
•┄┅═══❁✿❁● ●अनमोल वचन ● ● ❁✿❁═══┅┄•
मैं शुद्ध स्वार्थी हूं.. और इसलिए मैंने कभी किसी के साथ अपना दुःख नहीं बांटा
-
"कामयाब व्यक्ति मौके की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता ...!!
-
"लोग आपके खिलाफ तब हो जाते हैं जब आप उनके काबू में रहने से इनकार कर देते हैं..."..!
-
"चक्रव्यूह गवाह है, चक्रव्यूह हमेशा उसी के लिए रचा जाता है, जो अकेला होकर भी सबसे भारी पड़ता है...!
-
" जीवन में कठिनाइयाँ वहीँ आती हैं, जहाँ कुछ बड़ा हासिल करना होता है..!!
-
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 4 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 3 अक्टूबर 2026 शनिवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 1 अक्टूबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!