आज का दैनिक राशिफल 1 अक्टूबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आप अपने करियर को लेकर चिंतित चल रहे हैं, तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिलने से आपकी चिंता समाप्त होगी। आपके कुछ मित्र आज आपके साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपको आज कोई काम बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो वह बिगड़ सकता है। आपकी आज अपने कुछ परिजनों से मुलाकात हो सकती है। आपको किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है और यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकता है।
भाग्यशाली अंक- 3
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन कुछ उत्तम रहने वाला है। आज आपको अपनी पद व प्रतिष्ठा का पूरा लाभ मिलेगा और लोग भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलने से आप अच्छे काम को अंजाम दे सकते हैं। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप बिजनेस में कोई जोखिम उठाएं, तो बहुत ही सोच विचार कर उठाएं।
भाग्यशाली अंक- 7
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज आपको लेनदेन के मामले में सावधानी व सतर्कता बनाए रखनी होगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में कोई निर्णय समय से लेना होगा। यदि आपने कोई काम समय से नही किया, तो आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको आज अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाकर एक बजट बनाना होगा। आज आप दिखावे में ना लगे व अपना काम पूरा करें। यदि आपने ऐसा किया, तो उससे आपको समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को आज अपने खेल प्रतियोगिता में जीत मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी।
भाग्यशाली अंक- 9
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप किसी काम में तेजी से आगे आने की सोच रखेंगे और अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। रचनात्मक कार्यों के प्रति भी आज आपकी रूचि बढ़ सकती है। आज आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा और आपके कुछ कार्य ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। आपका कोई लेन-देन का मामला आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।
भाग्यशाली अंक- 8
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार में खुशियां रहेंगी और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। धन के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा और आप खुला खर्च करेंगे। आप अपने पिताजी के लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर परेशान रहेंगे। भाग्यशाली अंक- 5
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपनी कुछ कामों को भाग्य के भरोसे छोड़ सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी परिस्थिति में भी विनम्रता बनाए रखनी होगी। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आपको आज बिजनेस के मामले में किसी पर भी भरोसा नहीं करना है।
भाग्यशाली अंक- 5
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज आपको अपनी आय व व्यय में तालमेल बनाकर ही आगे बढ़ना होगा। आप अपने खानपान की आदतों में भी बदलाव लाएं। सेहत से समझौता बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित रोग हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे कामों से अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको काम के साथ-साथ समय को भी पूरा महत्व देना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। व्यापार में यदि जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं। आपको लापरवाही से किसी भी काम को नहीं करना है।
भाग्यशाली अंक-3
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको अपने कीमती सामान की सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो आपका सामान चोरी हो सकता है। आपको शासन व सत्ता का भी गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है। जीवन साथी के सहयोग से आज आपके कुछ रुके हुए काम आसानी से पूरे हो पाएंगे। यदि आप करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। नौकरी के साथ-साथ आप पार्ट टाईम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी यह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपको अपने भाई व बहनों से किसी भी मामले में झूठ नहीं बोलना है।
भाग्यशाली अंक- 9
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज जिम्मेदारी भरा रहेगा। आपको किसी भी व्यक्ति से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आज ज्यादा जिम्मेदारी होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे भी समस्या दे सकते हैं। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बन सकता है, सोच समझकर फैसला लें।
भाग्यशाली अंक- 5
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज आपकी अध्ययन व आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई प्रसन्नतादायक सूचना मिल सकती है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपको समस्या दे सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से आज खूब नाम कमाएंगे और बड़ों का आदर सम्मान पूरा मिलेगा। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा आज पूरी होगी और गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे के कारण आपसी तनाव पनप सकता है।
भाग्यशाली अंक- 7
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज किसी नए वाहन की प्राप्ति के लिए रहेगा। गृहस्थ जीवन में यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह अब कम हो सकती हैं। आप माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें, नहीं तो उन्हें कोई बड़ी बीमारी पनप सकती है। आपको किसी भी काम के होने के बाद अहंकार नहीं रखना है, नहीं तो आपके परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने निजी मामलों में भी सावधान रहना होगा। आपको सुख व समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी मित्र से लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा।
भाग्यशाली अंक- 4
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपने यदि आज किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने घर में कुछ बदलाव करा सकते हैं। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने पर भी विचार विमर्श करेंगे। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला आज आपके लिए समस्या बन सकता है। आप धार्मिक आयोजनों से जोड़कर अच्छा नाम कमाएंगे और आवश्यक कार्यों को आप बहुत ही सोच विचार कर करें। ननिहाल पक्ष से भी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
भाग्यशाली अंक- 2
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
•┄┅═══❁✿❁● ●अनमोल वचन ● ● ❁✿❁═══┅┄•
मैं शुद्ध स्वार्थी हूं.. और इसलिए मैंने कभी किसी के साथ अपना दुःख नहीं बांटा
-
"<span style="font-family: 'Plus Jakarta Sans', 'Helvetica Neue', Helvetica, Aria
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 1 अक्टूबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 30 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 29 सितंबर 2026 मंगलवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 28 सितंबर 2026 सोमवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान