राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सेंट पॉल्स राजसमंद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
तीन खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक, विद्यालय का नाम किया रोशन
Annu Rathore रुद्रांजली
राजसमंद. रीको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजसमंद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन एवं कुश्ती प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं राजसमंद जिले का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर पर राजसमंद जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक हासिल किए।
भावेश अग्रवाल ने अंडर-19 भारोत्तोलन में, आदित्य गुर्जर ने अंडर-17 कुश्ती में तथा वेधिका कंवर ने अंडर-14 कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन एवं खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी विशेष महत्व देता है। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त सेंट पॉल्स परिवार, पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल किरण, पालीवाल सखी, पालीवाल न्यूज, इंदौर मेरी पहचान मीडिया समूह सहित कई समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने तीनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए, उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.


पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा बदलाव की आहट से सहमे विरोधी, साइलेंट वोटर’ के गुप्त समर्थन से मजबूत हुए प्रकाश प्रजापती
नमस्ते इंदौर : बामन टुकड़ा में समाप्त होगा मठाधीशों का राज, सभी प्रवासियों के काम होंगे तत्काल : प्रकाश प्रजापती