📅 Saturday, 03 October 2026 | 03:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
दिल्ली

प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन : कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई दिग्गज दौड़ में...मध्यप्रदेश में कई शामिल होगे नेता

📅 03 October 2026, 02:33 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन : कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई दिग्गज दौड़ में...मध्यप्रदेश में कई शामिल होगे नेता
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन : कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई दिग्गज दौड़ में...मध्यप्रदेश में कई शामिल होगे नेता

कांग्रेस की वापसी के संकेत : शामिल किया चर्चित चेहरा

नई दिल्ली. राजीव शुक्ला ने कहा आज बहुत ख़ुशी का दिन है। हमारे साथ श्याम सुंदर शर्मा हैं, जो यूपी में काफी प्रभावशाली नेता हैं। वे 8 बार के विधायक रहे हैं और पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। प्रियंका कक्कड़ और रजत राकेश पांडेय भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। मेरा मानना है- इन सभी के साथ आने से यूपी और देश की राजनीति पर बहुत प्रभाव पड़ेगा।

एक तरफ राहुल गांधी देश में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध माहौल बना रहे हैं वहीं दूसरी ओर  कांग्रेस चुनाव पूर्व तैयारियों के चलते पार्टी में चर्चित चेहरों को जोड़ने की मुहिम चला रही है इसी क्रम में पार्टी ने आज कांग्रेस मुख्यालय पर तीन चेहरों को पार्टी में शामिल किया इसमें चर्चित चेहरा हैं आम आदमी पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़, इसके अलावा दो अन्य लोगों ने भी कांग्रेस ज्वाइन की इसमें एक पत्रकार हैं और एक यूपी के पूर्व विधायक हैं, तीनों को  वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला और पवन खेड़ा ने कांग्रेस के चिन्ह वाला अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

कांग्रेस ने आज अपनी पार्टी में तीन नए चेहरों को शामिल किया, पार्टी मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता एक दौरान तीनों नए मेहमानों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई इसमें दो राजनीति के चेहरे हैं जबकि एक पत्रकार हैं, कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में आम आदमी पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ एक चर्चित नाम है इसके अलावा उत्तर प्रदेश से 8 बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्याम सुन्दर शर्मा और पत्रकार रजत राकेश टंडन भी कांग्रेस में शामिल हुए, रजत राकेश टंडन स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन जी के परिवार से आते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें