शोक संदेश: पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती दुर्गा बाई जोशी का निधन
औरडी. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी औरडी की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती दुर्गा बाई पत्नी स्व. श्री वजेराम जी जोशी औरडी (शिवपुरी) का दिनांक 04 मई 2026 सोमवार को निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 05 मई 2026 मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे निज निवास से मोक्षधाम जाएगी.
आप सर्वश्री बूंदीलाल जोशी, हीरालाल जोशी, मोहनलाल जोशी की पूजनीय माताजी, सुनील जोशी, विनोद जोशी, गोपाल जोशी, प्रकाश जोशी, राजेश जोशी, खेमराज जोशी, नरेंद्र जोशी की दादीजी थी. उपरोक्त जानकारी पालीवाल वाणी को कैलाश भोलीराम दवे ने दी.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पितृ पक्ष में चतुर्दशी श्राद्ध पर श्रद्धा से साधना और साधना से सफलता की महिमा के साथ ओन लाइन श्रीमदभगवद्गीता के पाठ एवं तर्पण अनुष्ठान का चोदहवा दिन संपन्न