📅 Saturday, 10 October 2026 | 09:36 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,800 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
दिल्ली

'कॉकरोच जनता पार्टी' क्या बन रही युवाओं की नई आवाज?: 1.1 करोड़ फॉलोअर्स...!

📅 22 May 2026, 01:26 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
'कॉकरोच जनता पार्टी' क्या बन रही युवाओं की नई आवाज?: 1.1 करोड़ फॉलोअर्स...!
'कॉकरोच जनता पार्टी' क्या बन रही युवाओं की नई आवाज?: 1.1 करोड़ फॉलोअर्स...!

क्यों युवाओं की पसंद बन रहा CJP?

नई दिल्ली.

पॉलिटिक्स में पार्टियां एक-दूसरे का विरोध सीधे मंच से किया करती थी. हालांकि, अब सोशल मीडिया भी राजनीति का अहम हिस्सा बन चुकी है. मगर पिछले 1 हफ्ते से कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट खूब चर्चाओं में है. माना जा रहा है कि यह इंस्टाग्राम पॉलिटिक्स का उदय है.

सबसे बड़ी बात यह है कि इस अकाउंट की एंगेजमेंट कई बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों से भी ज्यादा बताई जा रही है. लगातार वायरल हो रही रील्स, सिस्टम पर तंज और बेरोजगारी से जुड़े कंटेंट की वजह से अब यह पेज सिर्फ एक मीम पेज नहीं रह गया है बल्कि युवाओं की नाराजगी का एक नया प्लेटफॉर्म बन गया है. तो क्या यह मान लिया जाए कि यह तथाकथित पार्टी युवाओं को नई आवाज दे रहा है?

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

कॉकरोच जनता पार्टी उर्फ CJP  की शुरुआत सोशल मीडिया स्ट्रेटेजिस्ट अभिजीत दीपके ने की. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शुरुआत सुप्रीम कोर्ट में हुई एक टिप्पणी के बाद हुई, जिसमें कथित तौर पर 'कॉकरोच'शब्द का इस्तेमाल किया गया था. दरअसल, बताया जा रहा है कि कॉकरोच शब्द का प्रयोग बेरोजगार युवाओं और सिस्टम में घुसपैठ करने वालों के संदर्भ में किया गया था. हालांकि, बाद में कोर्ट की तरफ से सफाई भी आई थी मगर तब तक सोशल मीडिया पर यह मुद्दा वायरल हो चुका था. बताया जाता है कि अभिजीत ने इसके बाद ही इंस्टाग्राम और एक्स पर Cockroach Janta Party नाम से डिजिटल कैंपेन शुरू किया था.

CJI ने बताया अपना रुख

हालांकि, इस पर चीफ जस्टिस ने भी सफाई देते हुए कहा कि यह पूरी तरह बेबुनियाद है कि मैंने अपने देश के युवाओं की आलोचना की. मैं न सिर्फ वर्तमान बल्कि भविष्य की मानव संसाधन क्षमता पर भी गर्व करता हूं. भारत का हर युवा मुझे प्रेरित करता है. उन्होंने कहा की मेरा निशाना देश के युवा-बेरोजगार नहीं बल्कि फर्जी डिग्री रखने वालों पर था.

क्यों युवाओं की पसंद बन रहा CJP?

दरअसल, CJP का कंटेंट पारंपरिक राजनीतिक भाषणों से काफी अलग है. यहां अन्य पार्टियों की तरह वादे नहीं बल्कि छोटे-छोटे sarcastic वीडियो, मीम्स और सिस्टम के खिलाफ पोस्ट्स शेयर की जाती है. 'Voice of Lazy and Unemployed' जैसी टैगलाइन Gen-Z और बेरोजगार युवाओं को आकर्षित कर रही है. इतना ही नहीं यह अकाउंट इसलिए तेजी से वायरल हुआ है क्योंकि यह मुद्दों को मजाकिया ढंग से पेश करते हैं, जो असल में युवाओं को लंबे समय से परेशान कर रहे हैं. इनमें नौकरी की कमी, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और मेंटल प्रेशर जैसे मुद्दों को Reels के जरिए युवाओं को परोसा जा रहा है.

AAP से अभिजीत का खास कनेक्शन 

कॉकरोच जनता पार्टी नाम का पेज क्रिएट करने वाले अभिजीत दीपके को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिजीत पहले आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया वॉलिंटियर रह चुके हैं और उस समय दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशन से जुड़े काम भी कर चुके हैं. उन्होंने बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस की पढ़ाई की है.

क्या यह डिजिटल राजनीति का नया दौर?

CJP के लगातार वायरल होने के बाद से माना जा रहा है कि भारत की राजनीति अब सिर्फ टीवी डिबेट या चुनावी मंचों तक सीमित नहीं रह गई है. इंस्टाग्राम Reels, मीम्स और वायरल कंटेंट अब राजनीतिक चर्चा का नया हथियार बन सकते हैं. CJP पार्टी जैसे ट्रेंड्स वास्तव में युवाओं के राजनीतिक असंतोष की बड़ी आवाज मानी जा रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें