दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन आज रात से बंद, जानें पूरी लिस्ट
दिल्ली. राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए गए हैं, जिसके तहत दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन आज रात से अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की इस बड़ी तैयारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच कई इलाकों में पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं।
सुरक्षा का कड़ा पहरा और धारा 163 लागू
नई दिल्ली में धारा 163 लागू कर दी गई है और CJP के संभावित प्रोटेस्ट को ध्यान में रखते हुए हर तरफ भारी नाकेबंदी की गई है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ट्रेनों को रद्द करने से लेकर होटलों और घरों तक कड़ा पहरा बिठाया गया है।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस बार जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं दी गई है। इसके पीछे दिल्ली पुलिस ने अपने कारण स्पष्ट किए हैं, जबकि दूसरी ओर छात्र-नेता ने युवाओं से एकजुट होने की अपील करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेसी सांसदों को आकाशवाणी भवन से हिरासत में : 'सब याद रखा जाएगा'