📅 Friday, 18 September 2026 | 05:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,600 🥈 चांदी (1kg): ₹246,700 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उदयपुर

कुलदीप बागोरा विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर लावारिस पशु सेवा हेतु सम्मानित

📅 30 April 2026, 11:07 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कुलदीप बागोरा विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर लावारिस पशु सेवा हेतु सम्मानित
कुलदीप बागोरा विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर लावारिस पशु सेवा हेतु सम्मानित

नैवेद्य पुरोहित-इंदौर 

उदयपुर.

राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर में विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लावारिस पशुओं की निःस्वार्थ सेवा के लिए युवा कुलदीप बागोरा (ग्राम. सुंदरचा) को सम्मानित किया गया. संस्थान के अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने कुलदीप बागोरा को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनके सेवा कार्यों की सराहना की. कुलदीप बागोरा अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी संस्था मेवाड़ के महामंत्री श्री सेवाराम सालीग्रम जी बागोरा के सुपौत्र एवं श्री विनोद बागोरा व श्रीमती संगीता बागोरा के सुपुत्र हैं.

कुलदीप बागोरा लावारिस एवं घायल पशुओं के उपचार, टीकाकरण तथा पुनर्वास के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं. उनके इस मानवीय कार्य से प्रेरित होकर पालीवाल समाज के वरिष्ठजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं. समाजजनों ने कहा कि कुलदीप जैसे युवा समाज व संस्कृति के सच्चे वाहक हैं, जो सेवा परमो धर्मः की भावना को साकार कर रहे हैं. पशु चिकित्सक केवल डॉक्टर नहीं, खाद्य सुरक्षा के प्रहरी भी हैं और कुलदीप जैसे सेवाभावी युवा इस पेशे का गौरव बढ़ा रहे हैं.

कुलदीप बागोरा को पालीवाल वाणी मीडिया समूह, पालीवाल सखी, पालीवाल गौरव, पालीवाल किरण, पालीवाल दिशा, पालीवाल न्यूज आदि ने उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें