उदयपुर
डॉ. सुरेन्द्र जी पालीवाल (R.E.S.) सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के अभिनंदन समारोह
paliwalwani
उदयपुर. डॉ. सुरेन्द्र जी पालीवाल (R.E.S.) सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के अभिनंदन हेतु कार्मिक प्रकोष्ठ, निर्वाचन विभाग, जिलाधीश कार्यालय उदयपुर द्वारा भव्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन रखा गया.
दिनांक 2 मई 2026 को सायं 6:00 बजे जिला परिषद् उदयपुर के सभागार में जिला निर्वाचन प्रकोष्ठ, nic प्रकोष्ठ, कार्मिक प्रकोष्ठ, जिला कंट्रोल रूम, आपदा प्रबंधन, sir कंट्रोल रूम, परीक्षा कंट्रोल रूम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राजस्थान शिक्षा सेवा के अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल के सम्मान में सेवानिवृत्ति समारोह का भव्य आयोजन रखा गया.

फोटो : महेश जी पालीवाल पालीवाल ब्राह्मण समाज की और से अभिनंदन करते हुए.
इसमें डॉ. सुरेन्द्र जी के परिवार से उनकी धर्मपत्नी डॉ. ममता जी पानेरी ,उनके पिताजी श्री प्यारेलाल जी पालीवाल, उनके दो भ्राता एडवोकेट श्री मुरलीधर जी पालीवाल व एडवोकेट भूपेन्द्र जी पालीवाल उनकी दो बहनें भगवती जी एवं लक्ष्मीरानी जी ने भी भाग लिया. इस कार्यक्रम में डॉ. सुरेन्द्र जी पालीवाल के ससुराल वाले भी शरीक हुए, उनमें उनके साला जी प्रो. मलय जी पानेरी, डीन श्रमजीवी महाविद्यालय एवं देलवाड़ा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रभात जी पानेरी ने भाग लिया.
जिला निर्वाचन प्रकोष्ठ, nic प्रकोष्ठ, कार्मिक प्रकोष्ठ के जिलाधीश कार्यालय उदयपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया. इनमें प्रमुख रूप से कार्मिक प्रकोष्ठ के हेड श्री चंद्रवीर सिंह जी चौहान, nic प्रकोष्ठ अधिकारी श्री मालाराम जी, अति. जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) बालू दास जी वैष्णव, R.A.S. देवेंद्र सिंह जी राणा ने भी अपनी उपस्थिति दी एवं डॉ सुरेन्द्र जी के व्यक्तित्व, कृतित्व, कार्यशैली, उपलब्धियों एवं प्रशासनिक क्षमताओं पर विचार व्यक्त किए.

फोटो : उदयपुर कलेक्ट्रेट कार्मिक प्रकोष्ठ की और से अभिनंदन पत्र प्रदान करते हुए.
अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण संघ नई दिल्ली, राजस्थान पालीवाल समाज संस्थान जयपुर, पालीधाम समाज संस्थान पाली, पालीवाल ब्राह्मण महासभा सभा मेवाड़ उदयपुर मंडल के महासचिव महेश जोशी ने भी इसमें शिरकत की. श्री महेश जोशी ने उपरोक्त सभी संस्थाओं की ओर से डॉ. सुरेन्द्र जी पालीवाल का सम्मान किया और अपने विचार भी व्यक्त किये.
इस कार्यक्रम में परशुराम जनकल्याण ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं विप्र फाउंडेशन जिला संरक्षक श्री ओमप्रकाश जी नंदवाना की ओर से भी पगड़ी शॉल ऊपरणा एवं श्रीफल देकर अभिनंदन किया गया. अक्षय लोकजन पत्रिका की ओर से प्रबंध संपादक श्रीमान जय किशन जी चौबे व श्री इंद्रसिंह जी जोलावास की ओर से अभिनंदन पत्र पगड़ी श्रीफल व ऊपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इसी क्रम में श्रीजी सेवा जनकल्याण ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष श्री बालकृष्ण जी शर्मा एवं श्री कृष्णकांत जी शर्मा महासचिव ने सम्मानित किया.
कार्यक्रम का सुंदर संचालन डॉ. प्रणय जी जोशी ने किया. कार्यक्रम के मध्य कई वक्ताओं ने डॉ. सुरेंद्र जी की प्रशासनिक दक्षता कार्यशैली एवं व्यवहार पर अपने विचार व्यक्त किये. उसमें प्रमुख रूप से लक्ष्मी रानी जी पालीवाल, प्यारेलाल जी पालीवाल, श्रमजीवी कॉलेज के डीन प्रो. मलय जी पानेरी, देलवाड़ा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रभात जी पानेरी, चंद्रवीर सिंह जी चौहान, बालू दास जी वैष्णव, आर.ए.एस. देवेंद्र सिंह जी राणा आदि ने राज्य शिक्षा सेवा के अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र जी के सम्मान में विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का सुंदर संचालन डॉ. प्रणय जी जोशी ने किया. कार्यक्रम के अंत में अल्पाहार का कार्यक्रम रखा गया.


फोटो : डॉ. सुरेन्द्र जी पालीवाल (R.E.S.) सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के समरोह में उपस्थित सम्मानीय सदस्यगण
सूचनाकर्ता. महेश जोशी, मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय पालीवाल समाज संघ





