📅 Friday, 09 October 2026 | 05:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,060 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,300 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
राजस्थान

मेनार फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज : जल्द मूवी रिलीज होगी

📅 23 May 2026, 10:41 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेनार फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज : जल्द  मूवी रिलीज होगी
मेनार फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज : जल्द मूवी रिलीज होगी

चन्द्रशेखर मेहता

प्रतापगढ़. हमारे भारत में हिस्टोरीकल मूवीज का एक अलग ही बहुत बड़ा ऑडियंस है. इस जोनर पर बनने वाली फिल्मों का ट्रेक रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर बेहतर परफार्म करता आ रहा है. "जय चित्तौड़"  से लगाकर "पद्मावत " या फिर "छावा" हो, इन फिल्मों ने अलग ही छाप छोड़ी है. 

ऐसी ही एक मूवी बनकर तैयार हुई है, जो बहुत जल्दी दर्शकों को देखने को मिलेगी. फिल्म का टाइटल है "मेनार" और इसके लेखक व निर्देशक है, प्रदीप शर्मा. फिल्म को शिवकला मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है.   

"मेनार" फिल्म राजस्थान की हिस्ट्री को सामने लाने का काम करती है. फिल्म में राजस्थान और मध्यप्रदेश के कलाकारों ने अभिनय किया है. "मेनार" मूवी का ट्रेलर एक सेरेमनी में रिलीज किया गया. सेरेमनी में फिल्म और उद्योग जगत की हस्तियों ने शिरकत की.

"मेनार" मूवी में बॉलीवूड दर्शकों को एक नई सिने जोड़ी देखने को मिलेगी अजय - तनूजा की. नेगेटीव किरदार में संतोष और एल.एन. की जोड़ी ने कमाल का परफार्म किया है. ये जानकारी देते हुए अखिल भारतीय मेनारिया समाज के पूर्व उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर मेहता ने बताया कि "मेनार " फ़िल्म की कहानी मेणार गाव के वीर योद्धाओ  की शूरवीरता पर केंद्रीत है. 

जब आगरा से मुगल बादशाह की फौज उदयपुर मेवाड़ पर रात्रि में अचानक आक्रमण के लिए जा रही थी, तभी मेणार गाव के मेनारिया वीरो ने यहीं मेणार गाव में ही ज़ोरदार युद्ध कर के मुगल फौज को हरा कर मुगल छावनियों पर अपना कब्जा कर लिया. इसी की याद में मेणार में आज भी जमराबीज़ पर बारूद से होली खेली जाती है. इस फिल्म के पोस्टर का विमोचन मेणार गाव में किया गया. और फिल्म के ट्रेलर को  मुम्बई में  फिल्म इन्डस्ट्री के कलाकारो की उपस्थिति मे लांच किया गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें