📅 Monday, 05 October 2026 | 12:19 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल समाज के दो युवा सितारे : श्री उत्कर्ष जोशी, श्री प्रखर जोशी ने कर दिया कारनामा-देश के लिए जीते पदक

📅 04 October 2026, 10:25 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज के दो युवा सितारे : श्री उत्कर्ष जोशी, श्री प्रखर जोशी ने कर दिया कारनामा-देश के लिए जीते पदक
पालीवाल समाज के दो युवा सितारे : श्री उत्कर्ष जोशी, श्री प्रखर जोशी ने कर दिया कारनामा-देश के लिए जीते पदक

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय तैराक कोच श्री रमेश जी व्यास एवं श्री मनीष जोशी (काका) ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री मोहन लाल जी जोशी (ग्राम. आमली-सेगड़िया) के सुपौत्र एव श्री कैलाश जोशी के पुत्र श्री उत्कर्ष जोशी (बीएसएफ) एवं श्री प्रखर जोशी (भारतीय रेल्वे) द्वारा आज एक बार फिर माँ अहिल्या की पावन नगरी इंदौर सहित पालीवाल समाज का नाम गौरवान्वित किया. 

पालीवाल समाज को भारतवर्ष में गौरवान्वित करते हुए हाल ही में हुई, आल इंडिया पुलिस एक्वाटिक चौंपियनशिप (दिल्ली) में उत्कर्ष जोशी ने एवं आल इंडिया रेलवे एक्वेटिक (कोलकाता) चौंपियनशिप में श्री प्रखर जोशी भाइयों ने कुल चार स्वर्ण ओर एक कास्य पदक अर्जित करने में सफलता हासिल की.

दिनांक 30 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक कोलकाता में आयोजित 66 वीं आल इंडिया रेलवे एक्वेटिक चौंपियनशिप में समाज के युवा गोताखोर श्री प्रखर जोशी ने 10 मीटर हाईबोर्ड प्रतियोगिता में स्वर्णपदक एवं 3 मीटर स्प्रिंग बोर्ड प्रतियोगिता में एक कांस्य पदक अर्जित किया. वहीं 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित 74 वीं आल इंडिया पुलिस एक्वेटिक चौंपियनशिप के श्री उत्कर्ष जोशी ने 1 मीटर स्प्रिंग बोर्ड एवं 3 मीटर स्प्रिंग बोर्ड प्रतियोगिता में  2 स्वर्ण पदक हासिल किए. वहीं सिंक्रोनाइज गोताखोरी में 3 मीटर स्प्रिंग बोर्ड प्रतियोगिता में भी एक स्वर्ण पदक हासिल किया एवं व्यक्तिगत चौंपियनशिप अपने नाम की श्री उत्कर्ष जोशी विगत 3 वर्षों से इस प्रतियोगिता के व्यक्तिगत चौंपियन बनते आ रहे है, जो अपने आप में एक अटटू रिकार्ड हैं. वही उनकी व्यक्तिगत इनकी एक विशिष्ट उपलब्धि भी हैं.

पालीवाल समाज के इन दोनों युवा भाइयों ने अब तक कई राष्ट्रीय प्रतियोगितायो में मध्य प्रदेश के लिए कई पदक जीत कर मध्य प्रदेश एव पालीवाल समाज का नाम रोशन कर रहे हैं.  

आप दोनों भाइयों की इन उपलब्धियों पर राष्ट्रीय कोच श्री रमेश व्यास एवं काका ग्रुप के श्री मनीष जोशी (काका) एवं पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री भुरालाल व्यास, मंत्री श्री विजय शंकर जोशी, उपाध्यक्ष श्री मदन बागोरा, भंडार मंत्री श्री धर्मनारायण पुरोहित, भवन मंत्री श्री मुकेश उपाध्याय, शिक्षा मंत्री श्री सुरेश दवे, कोष मंत्री श्री ओेमप्रकाश दवे, पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम दवे, पूर्व कोष मंत्री श्री शिवनारायण पालीवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री श्री अनिल दवे, पालीवाल वाणी के वरिष्ठ सहयोगी श्री प्रेमनारायण जोशी, श्री प्यारेलाल जोशी, पालीवाल समाज इंदौर सचिव श्री ललित पुरोहित, पालीवाल वाणी के प्रबंध संपादक एवं भारत स्काउट गाईड जिला संघ इंदौर के जिला कमिश्नर, श्री चारभुजानाथ जी मंदिर के पूजारी जी श्री भरत दवे, श्री सुनील पालीवाल, श्री वासुदेव पुरोहित, श्री कन्हैयालाल व्यास (दादू), श्री कैलाश भोलीराम दवे, श्री पुलकित पुरोहित, श्री शुभम व्यास, श्री राजेश पुरोहित, भाजपा श्री राजू जोशी, श्री रमेश जोशी (दादा), श्री पुरूषोत्तम लालुराम जी दवे (अंकल), श्री सचिन व्यास, श्री प्रेम बागोरा (बब्बी), श्री कमलेश बागोरा, पंडित विजयशंकर पुरोहित, श्री आयुष जोशी, श्री आयुष पालीवाल, श्री यश बागोरा, भाजपा नेत्री श्रीमती भावना बागोरा सहित कई समाजसेवियों ने बधाई दी.

बता दें : वर्तमान में श्री उत्कर्ष जोशी भारतीय सेना के अभिन्न अंग बीएसएफ में कार्यरत होकर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. वही इनके भाई श्री प्रखर जोशी भारतीय रेल्वे में कोलकाता में सीनियर क्लर्क पद पर कार्यरत होकर देश की सेवा कर रहे हैं. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें