📅 Sunday, 27 September 2026 | 08:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
उदयपुर

आलोक संस्थान श्रीराम मंदिर पर श्रीराम जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया

📅 28 March 2026, 01:01 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आलोक संस्थान श्रीराम मंदिर पर श्रीराम जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया
आलोक संस्थान श्रीराम मंदिर पर श्रीराम जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया

चन्द्रशेखर मेहता-प्रतापगढ़

उदयपुर. आलोक संस्थान स्थित श्रीराम मंदिर, आलोक गुरुकुल, हिरणमगरी सेक्टर-11 में आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ, भव्य आरती, श्रीराम जन्म प्राकट्य उत्सव तथा डॉ प्रदीप कुमावत द्वारा लिखित संगीत बद्ध श्रीराम आरती के लोकार्पण जैसे विशेष आयोजन हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

मंदिर में आज अयोध्या के बाल स्वरूप बालक राम की मनोहारी प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों की विशेष भीड़ उमड़ी। “उदयपुर की अयोध्या” के रूप में प्रसिद्ध इस मंदिर में ठीक दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम के जन्म प्राकट्य के शुभ क्षण पर भक्तों ने जयघोष, शंखध्वनि आतिशबाजी और भक्ति गीतों के बीच दिव्य दर्शन का लाभ लिया। इस पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम को 21 तोपों की सलामी भी दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा।

इससे पूर्व पंडित अजय शर्मा के सान्निध्य में सुंदरकांड पाठ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें आलोक संस्थान के निदेशक डॉ॰ प्रदीप कुमावत पत्नी कांता कुमावत तथा मनोज कुमावत पत्नी विद्या कुमावत सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रभु श्रीराम की आराधना की।

इस अवसर पर बालक राम की आकर्षक झांकी सजाई गई तथा उन्हें पालने में विराजित कर भक्तिभाव से झूला झुलाया गया। श्रद्धालुओं ने भजन, नृत्य और गीतों के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का हर्षोल्लासपूर्वक उत्सव मनाया। पूरा मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम के अंत में श्री राम मंदिर पुजारी रतन लाल पुजारी एवं अन्य भक्तगणों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। इस प्रकार श्रीराम जन्मोत्सव का यह भव्य आयोजन भक्तिभाव, श्रद्धा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें