📅 Sunday, 06 September 2026 | 02:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
राजस्थान

पूर्व छात्रा संगठन जानकी देवी बजाज राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटा द्वारा कंप्यूटर का लोकार्पण

📅 07 March 2026, 01:44 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पूर्व छात्रा संगठन जानकी देवी बजाज राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटा द्वारा कंप्यूटर का लोकार्पण
पूर्व छात्रा संगठन जानकी देवी बजाज राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटा द्वारा कंप्यूटर का लोकार्पण

कोटा. महिला दिवस के उपलक्ष में पूर्व छात्रा संगठन जानकी देवी बजाज राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटा द्वारा जेडीबी कॉलेज के पुस्तकालय हेतु छात्राओं के अध्ययन के लिए एक  एचपी कंपनी के डेस्कटॉप कंप्यूटर  का लोकार्पण किया गया।

संगठन की अध्यक्ष डॉ संगीता सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया और अपने उद्बोधन में  कहा कि इस सुविधा से छात्राएं पुस्तकालय में ऑनलाइन सामग्री का अध्ययन करके समय का सदुपयोग कर पाएंगी, साथ ही वे छात्राएं जिनके घर पर इंटरनेट की सुविधा या मोबाइल फोन नहीं है वह भी लाभ उठा सकेंगी। प्राचार्य अजय विक्रम सिंह चंदेल ने पूर्व छात्रा संगठन के इस उपयोगी योगदान को महाविद्यालय के विकास की कड़ी में एक अच्छा योगदान बताया और संगठन को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन हमेशा महाविद्यालय के हितों के कार्य करता आया है और आशा है कि भविष्य में भी करता रहेगा।

इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्य सचिव डॉ प्राची दीक्षित, उपाध्यक्ष श्रीमती हंसा त्यागी, परामर्श दाता श्रीमती संध्या गुप्ता, श्रीमती विभा शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए, इस अवसर महाविद्यालय के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रेखा कालानी, डॉ. सरस्वती अग्रवाल, डॉ. पूनम जायसवाल एवं अन्य शिक्षक के साथ संगठन के अन्य सदस्यों  भी उपस्थित थे। उपस्थित छात्राओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसको कॉलेज के लिए बहुत उपयोगी प्रयास बताया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें