📅 Sunday, 20 September 2026 | 05:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore City : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर आईईटी संस्थान में BLO के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान

📅 07 March 2026, 01:07 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore City : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर आईईटी संस्थान में BLO के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान
Indore City : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर आईईटी संस्थान में BLO के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान

नरेन्द्र बागोरा

इंदौर.

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) में आज एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राकेश सिंघई द्वारा संस्थान के 25 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इन कर्मचारियों ने बीएलओ (Booth Level Officer) के रूप में कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण निर्वाचन संबंधी कार्य (SIR) को अत्यंत समर्पण, निष्ठा और कड़ी मेहनत से सफलतापूर्वक संपन्न किया।

इस अवसर पर माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) सिंघई ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती में निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है और इस प्रक्रिया में बीएलओ की भूमिका अत्यंत जिम्मेदार तथा संवेदनशील होती है। उन्होंने कर्मचारियों द्वारा निभाई गई जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी केवल शैक्षणिक गतिविधियों में ही नहीं, बल्कि राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ प्रतोष बंसल, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान सभी 25 कर्मचारियों को पौधे लगे गमले प्रदान कर उनके योगदान का सम्मान किया गया।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें