📅 Monday, 26 October 2026 | 05:30 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,040 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,300 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अपराध

संपत्ति विवाद में कुल्हाड़ी से खेली ‘खूनी होली’ : एक-एक कर बेटे ने मां, बाप, बहन और दादी को काटा

📅 02 March 2026, 12:09 PM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
संपत्ति विवाद में कुल्हाड़ी से खेली ‘खूनी होली’ :  एक-एक कर बेटे ने मां, बाप, बहन और दादी को काटा
संपत्ति विवाद में कुल्हाड़ी से खेली ‘खूनी होली’ : एक-एक कर बेटे ने मां, बाप, बहन और दादी को काटा

बहराइच. हत्या की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक युवक ने संपत्ति को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी सें हमला कर मां-बाप, बहन और दादी की हत्या कर दी. इतना ही भाई पर भी हमला कर घायल किया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

ता दें कि पूरा मामला रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का है. जहां रहने वाले युवक का परिवार के लोगों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हुआ. इस दौरान युवक को घर के लोगों ने खरीखोटी सुनाई, जो उसे बिल्कुल रास नहीं आई. इसी गुस्से में उसने अपने मां-बाप, दादी और बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत की नींद सुला दी. वहीं जब घटना की जानकारी युवक के बड़े भाई को हुई तो उसने विरोध जताया.

इस दौरान दोनों भाइयों के बीच हाथापाई हुई. हाथपाई के दौरान छोटे ने बड़े भाई पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया. हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद दोनों घायल भाइयों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी की लाश को पीएम के लिए भेजा. मौके से सबूत इकट्ठा किए गए हैं. मामले की तफ्तीश कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है. मृतकों की पहचान बदलूराम (62), संजू देवी (60) पार्वती (35) और शीतला देवी (82) के रूप में हुई है.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें