Monday, 02 March 2026

ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 2 मार्च 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का दैनिक राशिफल 2 मार्च 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 2 मार्च 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको अपने किसी खास कार्य के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। इसलिए प्रयासरत रहे। किसी अनजान व्यक्ति से अचानक ही मुलाकात होगी। क्योंकि दोनों के लिए ही सकारात्मक रहेगी। किसी मित्र की वजह से आपके अंदर शक अथवा वहम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से संबंधों में भी खटास आ सकती है। पूंजी निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच विचार अवश्य करें। कारोबारी विस्तार संबंधी कुछ योजनाएं हाथ पर आएंगी। ज्यादा सोचने समझने में समय ना लगाएं और तुरंत उस पर एक्शन ले। लोन संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उस के संदर्भ में उचित परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी। त्वचा और खांसी जुकाम जैसी परेशानियों से अपना बचाव रखें। एलर्जी वगैराह हो सकती है। 

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन किसी नजदीकी संबंधी का घर में आगमन होगा। जिससे दिन खुशनुमा व्यतीत होगा तथा पुरानी स्मृतियां ताजा होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श होने से आपकी कोई चिंता भी दूर हो सकती है।परिस्थितियों को गुस्से और जल्दबाजी से संभालने का प्रयास ना करें। बच्चों की समस्याओं को हल करने में आपका योगदान जरूरी है। वरना उनका कोई निर्णय गलत भी हो सकता है। यह समय घर परिवार तथा व्यवसाय संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखने का है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से समय ज्यादा लाभदायक तो नहीं है, परंतु फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा। नौकरी सेवारत लोगों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा।किसी पारिवारिक महत्वपूर्ण काम में आपका योगदान और मार्गदर्शन सहायक रहेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी महत्वपूर्ण कार्य की रूपरेखा बनेगी।आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। कुछ समय आत्म मनन में भी जरूर व्यतीत करें, इससे आपको कई उलझे हुए कार्यों को व्यवस्थित करने में सहायता मिलेगी। किसी भी समस्या को घबराने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का प्रयास करें। छोटी-मोटी लापरवाहियों की वजह से भाइयों के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती हैं। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। व्यावसायिक मामलों में ज्यादा सोच विचार करने में समय खराब न करें। क्योंकि सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है। वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। इस समय कोई भी यात्रा स्थगित रखना ही उचित है। नौकरी पेशा लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। वैवाहिक संबंधों में कुछ मतभेद जैसी स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही समस्या को बढ़ा सकती हैं। अपनी दिनचर्या और खानपान पूरी तरह व्यवस्थित रखें। 

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य के प्रति प्रयासरत थे, आज आपकी मेहनत और लगन के अप्रत्याशित लाभ मिलने वाले हैं। कुछ समय धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग में भी व्यतीत होगा। युवा वर्ग अन्य क्षेत्र संबंधी जानकारियां हासिल करने में भी रूचि रखेंगे। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की देखरेख खुद ही रखें। दूसरों पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। अगर जमीन जायदाद संबंधी कोई मामला चल रहा है, अभी उस में विलंब हो सकता है। परंतु जल्दी ही वह शांतिपूर्ण तरीके से निपट भी जाएगा। अपने व्यवसाय संबंधी सूचनाओं को गोपनीय रखें। इनके उजागर होने से आपके व्यवसाय में हानि हो सकती हैं। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों पर बहुत अधिक ध्यान दें। इनमें अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने की भी संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बाहरी वातावरण से अपना बचाव और सुरक्षा रखना जरूरी है। 

क्रोध विनाशकारी शत्रु : संसार में एक से एक बढ़कर क्रोधी राजा, महाराजा और नवाब-बादशाह हुए

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन किसी विशेष कार्य संबंधी बनी हुई योजनाएं आज क्रियान्वित होंगी। इसकी वजह से आप बहुत ही सुकून महसूस करेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से खुशी मिलेगी। परिवार जनों के साथ शॉपिंग में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। वरना बजट गड़बड़ा सकता है। पारिवारिक तथा खुद से जुड़े फैसले स्वयं ही लें। दूसरों के हस्तक्षेप की वजह से आपकी घर की व्यवस्था में कुछ तनाव आ सकता है। बिजनेस में फाइनेंस की दिक्कत की वजह से प्रोडक्शन संबंधी गतिविधियां और रुकी हुई थी, आज उनमें कुछ सुधार होगा। व्यापारिक गतिविधियों में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। अपने जनसंपर्क को भी और अधिक मजबूत करें। प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। सिर दर्द और मानसिक थकान की स्थिति रहेगी। तनाव के कारणों से दूर रहें।  

● उपासना, साधना व आराधना : यह ब्राह्मणों की गायत्री

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ में मुलाकात का अवसर मिलेगा तथा आपसी वार्तालाप द्वारा बेहतरीन नतीजे भी सामने आएंगे। दिन का कुछ समय घर की गतिविधियों और बच्चों की समस्याओं को व्यवस्थित रखने में भी व्यतीत होगा। जिसका असर आपकी पूरी दिनचर्या पर भी बना रहेगा। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें, और शांतिपूर्ण तरीके से अपने कार्यों पर ध्यान दें। व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें और सभी निर्णय खुद ही ले। क्योंकि किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आप के कर्मचारियों के बीच फूट डाल सकता है। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति चल सकती है। घर के कार्यों में सहयोग देना तथा व्यवस्था को उचित बनाए रखना आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी। इस समय खानपान के प्रति बहुत ही ध्यान देना जरूरी है। गैस एसिडिटी की समस्या भी परेशान करेगी। 

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है। आपसी संबंधों में भी पुनः मधुरता आएगी। पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। बच्चों की किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी वजह से आप अपने आत्म बल में भी कुछ कमजोरी महसूस करेंगे। परंतु ध्यान रखिए कि यह सिर्फ आपका वहम ही है। अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा मेल मिलाप ना रखें। वर्तमान व्यवसायिक प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। समय के मुताबिक बिजनेस के तौर तरीकों में भी बदलाव होगा। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। दूसरों की बातों में ना आएं। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। बदलते वातावरण का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। उचित सावधानी रखें। 

● ईश्वर की इच्छा ही सर्वोपरि

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन मित्रों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा और इससे रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में कुछ बदलाव सुकून भी आएगा। आप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को निखारने के लिए कुछ खास नियम भी बनाएंगे। कुल मिलाकर दिन सुखद व्यतीत होगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से विमुख हो सकते हैं। बाहरी गतिविधियों में उनका ज्यादा ध्यान रहेगा। आपके विरोधी आप के खिलाफ कुछ अपमानजनक स्थिति बना सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद दिन हो सकता है। शुरुआत में काफी दौड़ धूप रहेगी। परंतु दोपहर बाद किसी के सहयोग से काम बनने भी शुरू हो जाएंगे।ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान महसूस हो सकती है। 

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ खास लोगों से मेल मुलाकात होगी, जो कि बहुत ही सकारात्मक रहेगी।समय बहुत ही संतोषजनक है। सिर्फ जल्दबाजी के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से कार्य निपटाने का प्रयास करें। कुछ नजदीकी लोगों से मेल मुलाकात होगी जो कि बहुत ही सकारात्मक रहेगी। घर के परिवर्तन संबंधी योजनाएं भी बनेगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य संबंधी निर्णय लेते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह अवश्य लें। कभी कभी अभिमान और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है, इसकी वजह से आपके बनते कार्यों में भी विघ्न पड़ेगा। व्यावसायिक मामलों में धैर्य और संयम से काम ले। पैसों के लेन-देन संबंधी कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें, जरा सी चूक होने से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को भी अपने ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतें सहनी पड़ेगी। आपकी मुश्किल समय में जीवन साथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना रहेगी।

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन थकान बड़ी दिनचर्या से राहत पाने के लिए किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे आप पुनः नई ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आपकी सोच भी संतुलित और सकारात्मक बनी रहेगी। भूमि अथवा अन्य विषय संबंधी वाद विवाद चल रहा है, तो उसे शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। किसी मित्र यात्रा रिश्तेदार की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। अपने फैसले को ही तवज्जो दें। व्यवसायिक गतिविधियां पहले जैसी ही रहेंगी। इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं को अभी स्थगित रखकर वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। जल्दी ही समय की गति आपके अनुकूल होगी। नौकरी में कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर मिल सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह व आशीर्वाद से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ समय धार्मिक या आध्यात्म इन गतिविधियों में भी व्यतीत होगा। खुद में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें, परिस्थितियां आपके पक्ष में पूर्णता अनुकूल है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान सम्मान में किसी भी प्रकार की अवहेलना ना करें। उनका आशीर्वाद आपके लिए बहुत ही सुखदाई रहेगा। शेयर्स सट्टा जैसे रिस्की कार्यों से दूर रहें। इस समय नुकसान होने की स्थिति बन रही है। व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं तो उस पर फिर से विचार करना भी जरूरी है। मार्केटिंग संबंधी कामों को स्थगित रखें क्योंकि कुछ भी फायदा नहीं होने वाला। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। घर में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। 

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन शुरुआत किसी शुभ सूचना से होगी। लोगों की परवाह ना कर के अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। हालांकि आपके बारे में अफवाह उठेगी। परंतु कोई उपलब्धि हासिल होने के पश्चात यही लोग आपकी सराहना भी करेंगे। कोई निर्णय लेने में दिक्कत आ रही है, तो घर के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा। स्वभाव में घमंड और ईगो जैसी स्थिति ना आने दे। वरना इसकी वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। व्यवसायिक लोन अथवा टैक्स संबंधी मामलों को समय पर निपटाने की कोशिश करें। हालांकि सभी कार्य लगभग निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। सरकारी नौकरी में वर्तमान स्थिति की वजह से कार्यभार अधिक रहेगा।

● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News