📅 Sunday, 06 September 2026 | 11:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
इंदौर

दिगंबर जैन सामाजिक संसद चुनाव : 2 नामांकन खारिज, युवा बनाम अनुभवी नेतृत्व में मुकाबला : 15 मार्च को होगा मतदान

📅 06 March 2026, 11:18 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिगंबर जैन सामाजिक संसद चुनाव : 2 नामांकन खारिज, युवा बनाम अनुभवी नेतृत्व में मुकाबला : 15 मार्च को होगा मतदान
दिगंबर जैन सामाजिक संसद चुनाव : 2 नामांकन खारिज, युवा बनाम अनुभवी नेतृत्व में मुकाबला : 15 मार्च को होगा मतदान

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. 

दिगंबर जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष पद के लिए 15 मार्च 2026 को होने वाले चुनाव अब और दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गए हैं। कुल 7 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फॉर्म जमा किए गए थे, जिनमें से 2 नामांकन जांच के दौरान निरस्त कर दिए गए हैं। अब मुकाबला 5 प्रत्याशियों के बीच रह गया है. 

मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार जैन ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए कहा कि नामांकन पत्रों में त्रुटियां पाए जाने के कारण प्रिंसपाल टोंग्या और योगेश जैन के फॉर्म खारिज कर दिए गए.  इसके साथ ही अब चुनावी मैदान में पांच उम्मीदवार शेष हैं. हालांकि तक नाम वापसी की प्रक्रिया जारी रहेगी. यदि कोई प्रत्याशी नाम वापस नहीं लेता है, तो सीधा मुकाबला पांचों के बीच होगा.

अब इन पांच के बीच है मुकाबला :

  • सुशील पाण्ड्या (64 वर्ष)
  • दिलीप पाटनी (69 वर्ष)
  • आनंद गोधा (55 वर्ष)
  • आशीष जैन (53 वर्ष)
  • बाहुबली जैन (55 वर्ष)
  • उम्मीदवारों की आयु 53 से 69 वर्ष के बीच है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार नेतृत्व अनुभवी हाथों में जाएगा या अपेक्षाकृत युवा नेतृत्व को अवसर मिलेगा. समाज के 756 मतदाता 15 मार्च 2026 को अपने मताधिकार का प्रयोग कर नए अध्यक्ष का चयन करेंगे. चुनाव परिणाम समाज की आगामी दिशा और नीतियों को तय करने में अहम भूमिका निभाएगा. अब सबकी निगाहें टिकी हैं, जब नाम वापसी के बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची स्पष्ट होगी. उसके बाद चुनावी सरगर्मियां और तेज होने की संभावना है.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें