📅 Sunday, 06 September 2026 | 09:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
इंदौर

जैन समाज चुनाव हेतु सात नामांकन दाखिल सुशील पांड्या ने सामाजिक सांसद कीर्ति स्तंभ की ओर से नामांकन भरा

📅 06 March 2026, 11:21 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जैन समाज चुनाव हेतु सात  नामांकन दाखिल सुशील पांड्या ने सामाजिक सांसद कीर्ति स्तंभ की ओर से नामांकन भरा
जैन समाज चुनाव हेतु सात नामांकन दाखिल सुशील पांड्या ने सामाजिक सांसद कीर्ति स्तंभ की ओर से नामांकन भरा

इंदौर. दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष पद के लिए 15 मार्च 2026 को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के साथ ही अब नामांकन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया बंद हो गई है।

निर्वाचन कार्यालय से श्री वीरेंद्र जैन एवं श्री राजेश जैन दद्दू ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि आज तक कुल 7 नामांकन फॉर्म जमा किए गए। मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि दिगंबर जैन समाज समाजिक सासद के प्रत्याशी के रूप में दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ युवा समाजसेवी सुशील पांड्या ने अपना नामांकन मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र जैन को प्रस्तुत किया। 

नामांकन फार्म में श्री पांड्या के प्रस्तावक डॉ जैनेंद्र जैन एवं भूपेंद्र जैन ने समर्थन के रूप में हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर श्री अमित कासलीवाल, एमके जैन, प्रतिपाल टोंगिया, राजेश डी जैन, राकेश विनायक राजेंद्र सोनी आदि उपस्थित थे। नामांकन फार्म जमा करने वाले शेष प्रत्याशी है दिलीप पाटनी, आनंद गोधा, आशीष जैन, योगेश जैन एवं बाहुबली जैन और प्रिंसपाल टोंग्या।

3 मार्च 2026 को नामांकन पत्रों की विधिवत जांच की जाएगी। इसके पश्चात वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 5 मार्च 2026 को नाम वापसी की अंतिम तिथि के साथ प्रत्याशियों की अंतिम सूची निर्वाचन कार्यालय में प्रकाशित की जाएगी।

इससे पूर्व 28 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। इस चुनाव में कुल 756 मतदाता अध्यक्ष पद के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 132 जैन मंदिरों एवं जैन सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं, जो समाज के नए अध्यक्ष के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व न्यायाधीश श्री नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि कुल 30 दावे एवं आपत्तियां प्राप्त हुई थीं, जिनका विधिवत निराकरण कर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है।

मीडिया प्रभारी नेहा जैन एवं श्री राजेश जैन ‘दददु’ के अनुसार मतदान 15 मार्च 2026 को उदासीन आश्रम, एमजी रोड, इंदौर (मप्र) में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगा। इसी दिन शाम 5 बजे मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित किए जाएंगे।

समाज के इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर जैन समुदाय में उत्साह का वातावरण है। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

निर्वाचन कार्यक्रम

  • अध्यक्ष पद का चुनावः 15 मार्च 2026
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशनः 28 फरवरी 2026
  • नामांकन फॉर्म जमाः 1 मार्च से 2 मार्च (2 मार्च को शाम 4ः30 बजे के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए गए)
  • नामांकन पत्रों की जांचः 3 मार्च 2026
  • नाम वापसी एवं प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशनः 5 मार्च 2026
  • मतदान स्थलः उदासीन आश्रम, एमजी रोड, इंदौर, मप्र
  • मतदान समयः सुबह 11ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक
  • मतगणना एवं परिणामः 15 मार्च 2026, शाम 5ः00 बजे
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें