भारत स्काउट और गाइड, जिला संघ इंदौर द्वारा गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न
इंदौर. भारत स्काउट और गाइड, जिला संघ इंदौर द्वारा एक गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन जिला संघ कार्यालय में संपन्न हुआ. इशप्रार्थना से कार्यक्रम आरंभ किया गया. उसके पश्चात जिला संघ अध्यक्ष श्री भूपेंद्र अडसूरे ने अतिथियो परिचय कराते हुए स्वागत भाषण दिया. स्काउट-गाइड परिवार के सदस्यों ने हिस्सा उत्साह पूर्वक लिया.

जिला कमिश्नर गाइड डॉक्टर श्रीमती हेमलता पाटीदार, जिला संगठन आयुक्त श्री प्रमोद गंगराड़े, श्री भूपेंद्र गज्जर जिला प्रशिक्षण आयुक्त, महाराणा प्रताप स्काउट दल के श्री भंवरलाल बोहरे, डॉ. राजेश पाटीदार, अनीता सोलंकी जिला प्रशिक्षण आयुक्त, संयुक्त सचिव वैजयंती गहलोत, श्री राजेंद्र लश्करी, श्री धीरज खनूजा, वंदना तेलंग, श्री राजेश नरगेर, श्री राकेश पंडित, श्री उत्कृष चौधरी, को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव श्री दिलीप मेहता ने किया. समारोह के सफल आयोजन पर सभी अतिथियों और उपस्थित सदस्यों का आभार जिला कमिश्नर श्री अनिल बागोरा द्वारा व्यक्त किया गया.


स्वर्गीय श्री अनवर हुसैन को दी श्रद्वाजंलि
श्री अनवर हुसैन का आकस्मिक निधन हो जाने पर सभी उपस्थित अतिथियो जिला संघ के समस्त पदाधिकारी स्काउटर, गाइड कैप्टन सभी ने स्काउट मास्टर परेड प्रभारी करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुुए 2 मिनट का मोन रखा गया. श्री अनवर हुसैन द्वारा भारत स्काउट और गाइड, जिला संघ इंदौर में कई उल्लेखनीय सेवाओं का प्रकाश डाला.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के समाजसेवक श्री देवेन्द्र जोशी (गुड्डू) का आकस्मिक निधन, समाज में शोक की लहर