📅 Monday, 02 November 2026 | 04:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
उदयपुर

गायत्री शक्ति पीठ के विद्धान पंडित आचार्या श्रीमती पुष्पा पानेरी के निधन पर शोक व्यक्त

📅 10 July 2021, 09:04 PM • ✍️ चंद्रशेखर मेहता-राजेन्द्र पाणेरी • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गायत्री शक्ति पीठ के विद्धान पंडित आचार्या श्रीमती पुष्पा पानेरी के निधन पर शोक व्यक्त
गायत्री शक्ति पीठ के विद्धान पंडित आचार्या श्रीमती पुष्पा पानेरी के निधन पर शोक व्यक्त

उदयपुर. उदयपुर मेवाड पालीवाल, मेनारिया-नागदा एवं समस्त ब्राह्मण सामुहिक विवाह समिति के समस्त पदाधिकारी साथियों ने वरिष्ठ आचार्या श्रीमती पुष्पा पानेरी पति श्री ललित जी पानेरी (आचार्य) गायत्री शक्ति पीठ उदयपुर का श्री गुरु चरणो में आकस्मिक स्वर्गवास हो जाने से गहरा दूःख प्रकट किया. गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक श्री कीर्ति कुमार उपाध्याय ने समिति के श्री एच आर पालीवाल को बडे दूःख के साथ सुचित किया कि श्रीमती पुष्पा पानेरी जी अपने पीहर जयपुर में पिताश्री से मिलने गई थी. वही आकस्मिक श्री गुरु चरणो में विलीन हो गई. समिति के श्री रामचंद्र पालीवाल (श्रीनाथद्वारा) ने आचार्या श्रीमती पुष्पा पानेरी के निधन पर गहरा दूःख प्रकट करते हुए पालीवाल वाणी को बताया कि उक्त दंपति की सेवाएं गायत्री शक्ति पीठ उदयपुर में काफी सराहनीय रही हैं. जिसे भुलाया नही जा सकता. उदयपुर से श्री विष्णुशंकर पालीवाल ने भी दुःख जताते हुए बताया कि हमारी सबसे बडी बच्ची की शादी इन्ही के द्वारा संपन्न कराई गई थी. जो आज इनके आशीर्वाद से सकुशल जीवन का आनंद ले रही हैं, श्री ओमप्रकाश नंदवाना ने भी इनके कार्य कुशलता की प्रशंसा की तथा गहरा दूःख व्यक्त किया. शोक संदेश के अंत में समिति की व्यवस्थापिका श्रीमती प्रेमलता पालीवाल ने बताया कि आचार्या पुष्पा पानेरी जी विद्धान एवं निडर होकर उदयपुर क्षेत्र में कोरोना काल में राशन किट एवं भोजन पेकेट वितरण करने में विषेश योगदान दिया. जो सभी के लिए एक आर्दश उदाहरण साबित हो रहा हैं. समिति एवं उदयपुर के कई लोगो ने आचार्या श्रीमती पानेरी जी की आत्मा की  चिर शान्ती की ईश्वर से प्रार्थना की एवं ईश्वर इनके पति आचार्य ललित पानेरी व परिजनो को दूःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. अधिक जानकारी के लिये समिति संस्थापकर श्री एच आर पालीवाल के 8 सितंबर 2021 के वानप्रस्थ आश्रम दीक्षा समारोह में इनकी कमी बहुत खलेगी अर्थात इन्ही के कर कमलो द्वारा संपन्न होना तय हुआ था। उक्त जानकारी समिति कार्यालय पुरोहितो की मादडी, उदयपुर ने पालीवाल वाणी को दी.

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क : चंद्रशेखर मेहता-राजेन्द्र पाणेरी...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें