📅 Monday, 26 October 2026 | 05:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,040 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,300 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
खेल

संजू सैमसन को कड़ी मेहनत का फल मिला, भारत सेमीफाइनल का हकदार था : सूर्यकुमार

📅 02 March 2026, 01:20 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
संजू सैमसन को कड़ी मेहनत का फल मिला, भारत सेमीफाइनल का हकदार था : सूर्यकुमार
संजू सैमसन को कड़ी मेहनत का फल मिला, भारत सेमीफाइनल का हकदार था : सूर्यकुमार

कोलकाता, एक मार्च (भाषा ) कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को उनकी कड़ी मेहनत का फल मिला और यह भी कहा कि भारत टी20 विश्व कप सेमीफाइनल खेलने का हकदार था । भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां पांच मार्च को उसका सामना मुंबई में इंग्लैंड से होगा।

सूर्यकुमार ने मैच के बाद प्रसारक से कहा  बहुत अच्छा लग रहा है। यह क्वार्टर फाइनल की तरह था। जिस तरह से टीम खेली, वह शानदार था। उन्होंने कहा मैं हमेशा कहता हूं कि अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है। संजू काफी मेहनत कर रहा था और इसका उसे फल मिला। उन्होंने कहा  हम जिस तरह से पहले मैच से खेल रहे हैं, हम सेमीफाइनल के हकदार थे। अभी इसके बारे में नहीं सोचेंगे। मुंबई जायेंगे और वहां जाकर ही देखेंगे कि क्या करना है।

India vs West Indies T20 World Cup Super 8 Highlights: टी20 विश्‍व कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम का सामना वेस्‍टइंडीज से हुआ यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स स्‍टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मैच में वेस्‍टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्‍की की। 

भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 195 रन बनाए। रोस्‍टन चेज ने 40 रन बनाए। कप्‍तान शाई होप ने 32 रन की पारी खेली। रोवमैन पॉवेल 34 और जेसन होल्‍डर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। 

196 रन के टारगेट को टीम इंडिया ने 19.2  ओवर में 5 विकेट खोकर चेज कर लिया। भारत की जीत के हीरो भी संजू सैमसन रहे। संजू ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेली। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 27 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। 

भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

वेस्टइंडीज को अहम मुकाबले में पांच विकेट से हराकर भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया। अब टीम का सामना पांच मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से होगा। रविवार को कोलकाता में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 97 रनों की विस्फोटक पारी की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

संजू सैमसन की आतिशी पारी, सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड से होगा भारत का सामना

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें