Monday, 02 March 2026

देश-विदेश

पाकिस्तान के सैन्य अभियान में लगभग 415 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गये : तरार

indoremeripehchan.in
पाकिस्तान के सैन्य अभियान में लगभग 415 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गये : तरार
पाकिस्तान के सैन्य अभियान में लगभग 415 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गये : तरार

सज्जाद हुसैन

इस्लामाबाद, एक मार्च (भाषा) पाकिस्तान के जारी सैन्य अभियान में 415 अफगान तालिबान लड़ाके मारे जा चुके हैं और 580 से अधिक घायल हो गये हैं। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने रविवार को यह जानकारी दी।

अफगान तालिबान आतंकवादियों द्वारा 2,600 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा पर 53 स्थानों पर हमले करने और हवाई हमलों के माध्यम से देश के भीतर स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के जवाब में पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार की रात ‘गजब लिल हक’ अभियान शुरू किया था।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में, तरार ने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा कम से कम 182 अफगान चौकियों को नष्ट कर दिया गया है और 31 अन्य पर कब्जा कर लिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान के दौरान 185 टैंक, बख्तरबंद वाहन और तोपें भी नष्ट कर दी गई हैं, जबकि अफगानिस्तान में 46 स्थानों को हवाई हमलों से प्रभावी ढंग से निशाना बनाया गया है।

इससे पहले, पाकिस्तान के संसदीय मामलों के संघीय मंत्री डॉ. तारिक फजल चौधरी ने कहा था कि अफगान तालिबान के खिलाफ अभियान जारी है।

इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें ईरान में हाल के घटनाक्रम और अफगानिस्तान के खिलाफ उसके जारी सैन्य अभियान के मद्देनजर क्षेत्रीय और आंतरिक सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई।

भाषा देवेंद्र सिम्मी

सिम्मी

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News