📅 Saturday, 14 November 2026 | 08:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -318.55 (-0.39%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -155.00 (-0.61%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,800 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

क्या आप जानते है कैसे बनता है "मखाना"?, जान पर खेल कर होती है इसकी खेती, नाख़ून तक उखड जाते है

📅 08 November 2021, 07:52 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
क्या आप जानते है कैसे बनता है "मखाना"?, जान पर खेल कर होती है इसकी खेती, नाख़ून तक उखड जाते है
क्या आप जानते है कैसे बनता है "मखाना"?, जान पर खेल कर होती है इसकी खेती, नाख़ून तक उखड जाते है

मोतियों की तरह दिखने वाला मखाना जितना सुंदर होता है उसको तैयार करना उतना ही मुश्किल होता है। कमल के फूल के बीज से बनने वाला मखाना काफी पौष्टिक होता है। प्रोटीन के मामले में मखाने का कोई तोड़ नहीं है। 

यह भी पढ़े : 30 की उम्र में कैसे बनें करोड़पति : हर दिन सिर्फ इतने रुपये बचाकर बन जाएंगे करोड़पति, जानिए 

इसे बनाना न केवल कठिन है बल्कि इसमें जान का भी जोखिम रहता है। क्योंकि पानी के अंदर कांटों के बीच काफी देर तक रहने के बाद इसे हासिल किया जाता है। इसके बाद भी एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। आइए आज आपको मखाने के बनने के सफर पर ले चलते हैं और जानते हैं कि यह कैसे आपकी थाली तक पहुंचने के लिए तैयार होता है।

यह भी पढ़े : Stock Market : 6 रुपये वाला स्टॉक हुआ ₹254 का, निवेशकों के एक साल में 1 लाख के बन गए ₹42 लाख

सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है पानी के अंदर से मखाने का बीज या गुर्मी निकालना। सामान्य तौर पर चार से पांच फुट गहरे पानी में बेहद नुकीले कांटों वाले पौधे से इसे तोड़ना कांटों से खेलने जैसा है।‌‌ कीचड़ में गपी गिर्री को निकालने से कई बार नाखून तक उखड़ जाते हैं। सबसे कठिन है कि इसे निकालने के लिए पानी के अंदर उतरना पड़ता है एक दुखी 2 से 3 मिनट की होती है ज्यादा से ज्यादा 5 मिनट तक अंदर आ जा सकता है लेकिन अंदर कांटों के बीच ही रहना पड़ता है। कई बार उंगलियों से खून निकल जाता है और बार-बार ऐसा होने की वजह से हाथों में कांटे पड़ जाती है।

यह भी पढ़े : SBI दे रहा है शानदार मौका : हर महीने होगी 60 हजार रुपए की कमाई, जानें कैसे?

यह भी पढ़े : LIC Superhit Policy : 4 प्रीमियम भरे और घर बैठे पाएं 1 करोड़ रूपए, जानिए कैसे?

मखाने का बीज निकालने के बाद उसकी गुर्री को लावे का रूप दिया जाता है। यह प्रक्रिया काफी जटिल है इसके लिए जिस जगह लावा बनाया जाता है उसका तापमान 40 से 45 डिग्री ‌रखा जाता है। करीब 350 डिग्री पर इसे लावा बनाकर पकाने की प्रक्रिया 72 से 80 घंटे की होती है। कारखाने में गुर्री की ग्रेडिंग छह छलनियों से की जाती है़। कच्चा लोहा मिश्रित मिट्टी के छह बड़े पात्रों को चूल्हों या भट्टियों पर रखा जाता है। दूसरी हीटिंग, 72 घंटे बाद की जाती है, इस दौरान ऊपर परत एकदम चटक जाती है फिर उसे हाथ में लेकर हल्की चोट की जाती है तब नर्म मखाना बाहर आता है। यह प्रक्रिया पढ़ने में जितनी जटिल लग रही है करने में उससे भी ज्यादा जटिल है। इसीलिए मखाने की खेती को दुनिया में सबसे मुश्किल खेती कहा जाता है।

यह भी पढ़े : मालामाल बना सकता है ये 2 रुपये का खास सिक्का, अगर आपके पास भी है ऐसा सिक्का तो जानिए कैसे कमा सकते है पैसे

यह भी पढ़े : Share Market : 6 महीने में 1 लाख के बन गए 16 लाख, क्या आपने खरीदा ये शेयर?

उत्तरी बिहार में मखाने की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है जिसमें करीब 5 से 6 लाख लोग जुड़े हुए हैं। मखाने का बीज निकालने के लिए पानी के अंदर उतरना पड़ता है यह काम करने वालों को मल्लाह कहा जाता है। ये खास गोताघोर होते हैं जो पानी में लंबे समय तक रह सकते हैं। लेकिन एक समस्या है की मेहनत करने वालों को उनका सही परिश्रम नहीं मिलता मखाना बनाने वाले ऐसे व्यापारियों को ढाई सौ रुपए तक में बेचते हैं और खाना बाद में बाजार में हजार रुपए तक में बिकता है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें