शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हुकमचंद्र जी जोशी का निधन, अंतिम यात्रा कल
इंदौर. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हुकमचंद्र पिता श्री भेरूलाल जी जोशी (ग्राम. बिजनोल) का आज दिनांक 30 जुलाई 2025 बुधवार को निधन हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 31 जुलाई 2025 गुरूवार को सुबह 9.30 बजे निज निवास दुर्गा कॉलोनी, मरीमाता चौराहा के पास इंदौर, मध्य प्रदेश से प्रस्थान होकर रामबाग मुक्तिधाम जाएगी.
आप सर्वश्री गणेश लाल जोशी, शंकर लाल जोशी के बड़े भाई, मोहन लाल जोशी के छोटे भाई एवं सुरेश जोशी, प्रकाश जोशी, ब्रह्मलीन विष्णु जोशी के पूजनीय पिताजी तथा विरेन्द्र जोशी, गौरव जोशी, प्रियांश जोशी के दादाजी, समर्थ जोशी के पड़दादाजी और आनंदीलाल जोशी, नारायण जोशी, गौरीशंकर जोशी भंवरलाल जोशी, बाबुलाल जोशी के काकाजी थे.
उक्त जानकारी समाजसेवी श्री ओम राजू लाल जी दवे (ग्राम. बामन टुंकड़ा) एवं श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के संयोजक श्री संतोश जोशी ने पालीवाल वाणी को दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करें : दिवाली के पहले ओर बाद में विशेष सफाई अभियान चलाए : त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक