📅 Thursday, 24 September 2026 | 07:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,828.25 ▼ -30.75 (-0.04%) निफ्टी 50: 23,446.80 ▲ +32.50 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,150 🥈 चांदी (1kg): ₹241,200 ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

Jain wani : श्रीजी की पालकी शोभायात्रा अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी के सानिध्य में रवाना हुई

📅 17 March 2026, 10:04 AM ✍️ Jain wani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : श्रीजी की पालकी शोभायात्रा अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी के सानिध्य में रवाना हुई
Jain wani : श्रीजी की पालकी शोभायात्रा अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी के सानिध्य में रवाना हुई

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक से शुरू हुई 20 दिवसीय पदयात्रा नगर में जारी है।अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज के सानिध्य में बड़ी संख्या में समाज जन इसमें भाग ले रहे हैं।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि यात्रा के दौरान सोमवार सुबह श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जावरवाला में अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी के सानिध्य में दिगंबर जैन सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा,  का बहुमान किया गया। सोमवार को श्री महावीर दिगंबर जैन उदासीन आश्रम से पद यात्रा आरंभ हुई।

पलासिया चौराहा, एबी रोड होते हुए पदयात्रा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जावरवाला पहुंची। यहां श्री जी के अभिषेक के बाद उन्हें रजत पालकी में विराजित किया गया। श्री जी की पालकी की शोभायात्रा अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी के सानिध्य में रवाना हुई। विभिन्न मार्गों से होते हुए पालकी शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ भक्ति गीत गाते हुए चल रही थी।

एवं जगह जगह श्री जी की पालकी की आरती की गई इस अवसर पर अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी का समाज की महिलाओं और पुरुष भक्तो ने जगह-जगह पाद प्रक्षालन किया। समाजबंधु और श्रावक-श्राविकाएं मुनिश्री के जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। महिलाएं भक्ति करते हुए नृत्य करते हुए चल रही थी।

पालकी शोभायात्रा वापस  जावरा वाला मंदिर पर संपन्न हुई। यहां पर मुनिश्री पूज्यसागर जी के सानिध्य में अमित कासलीवाल, टीके वेद, आरके जैन, हंसमुख गांधी, सुशील पांड्या विमल जैन, प्रदीप चौधरी संजय पापड़ी वाल आशीष जैन राकेश विनायक रितेश पाटनी संजय अहिंसा आदि समाज जनों ने ध्वजारोहण कर पुण्यार्जन किया। इस अवसर पर दिगंबर जैन सामाजिक संसद के सदस्यों सहित मौजूद सभी श्रावक-श्राविकाओं को आशीष प्रदान किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें