इंदौर
पालीवाल समाज में हर्ष : बेटी ने संभाली पिता की राह : संस्कार, मेहनत और लगन से बड़ी सफलता मोनिका बागोरा का कॉसमॉस बैंक में चयन
अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित
अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के समाजसेवी स्वर्गीय श्री सुरेश जी बागोरा की बेटी और राजस्थान के ग्राम. ढेलाणा के मुल निवासी श्री भूरालाल जी बागोरा की एवं पालीवाल समाज को गौरवान्वित करने वाली पोती मोनिका जी बागोरा (मोना) का चयन हाल ही में कॉसमॉस बैंक में जूनियर ऑफिसर के पद पर हुआ हैं.
यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे गाँव और क्षेत्र के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं. मोनिका के पिता स्वर्गीय सुरेश बागोरा जी ने अपने जीवन के 23 वर्ष बैंकिंग सेवा को समर्पित किए थे. अब उनकी बेटी मोनिका उसी संस्थान से जुड़कर अपने पिता की मेहनत और ईमानदारी की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं.
यह पल परिवार के लिए भावुक और गौरवपूर्ण दोनों है, मोनिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से बीसीए (BCA) की पढ़ाई पूरी की. तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र के प्रति गहरी समझ और रुचि विकसित की. अपने समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने बैंक का इंटरव्यू सफलता पूर्वक पास किया और जूनियर ऑफिसर के पद तक पहुँचने का सपना साकार किया.
मोनिका का मानना है कि यह केवल एक नौकरी नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है, वे बैंक के ग्राहकों के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और संस्थान की ईमानदारी व मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. परिवार से मिले संस्कार, खासकर दादा भूरालाल जी बागोरा के सिद्धांत, उनके जीवन और कार्यशैली में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं. मोनिका बागोरा की सोच लंबी और जिम्मेदार यात्रा की है.
वे वरिष्ठ अधिकारियों से सीखते हुए बैंक के साथ लगातार आगे बढ़ना चाहती हैं, इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया के दौरान उन्होंने जिस धैर्य और परिपक्वता का परिचय दिया, वह उनकी मजबूत व्यक्तित्व का प्रमाण है. मोनिका बागोरा की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों के साथ पालीवाल समाज के आधार स्तंभ पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, टाइम्स ऑफ इंदौर एवं पालीवाल सखी समाचार पत्र की ओर से मोनिका सुरेश जी बागोरा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी.





