📅 Monday, 21 September 2026 | 08:29 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,858.99 ▲ +564.03 (+0.76%) निफ्टी 50: 23,414.30 ▲ +67.90 (+0.29%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,050 🥈 चांदी (1kg): ₹248,600 ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
इंदौर

Jain wani : श्री आदिनाथ से महावीर यात्रा का शुभारंभ, निकली भव्य प्रभातफेरी और शोभायात्रा

📅 17 March 2026, 10:26 AM ✍️ Jain wani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : श्री आदिनाथ से महावीर यात्रा का शुभारंभ, निकली भव्य प्रभातफेरी और शोभायात्रा
Jain wani : श्री आदिनाथ से महावीर यात्रा का शुभारंभ, निकली भव्य प्रभातफेरी और शोभायात्रा

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के पावन सानिध्य में दिगंबर जैन सामाजिक संसद, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन और महावीर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भगवान आदिनाथ से भगवान महावीर जयंती तक चलने वाली यात्रा और प्रभातफेरी का शुभारंभ गुरुवार को विजयनगर स्कीम नंबर 78 स्थित जिनालय से हुआ।

फेडरेशन के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा और प्रभातफेरी के साथ हुई, जिसमें भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को आकर्षक रथ में विराजमान कर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से निकाला गया। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय जैन परिवारों ने मुनिश्री का पाद-प्रक्षालन कर रथ में विराजमान भगवान की आरती की और श्रद्धा भाव से स्वागत किया।

प्रभातफेरी के बाद श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण यात्रा का मुख्य पुण्यार्जन जितेन्द्र जैन, कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप पाटनी, संदीप जैन मोरया तथा यात्रा संयोजक दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अहिंसा के संजय जैन द्वारा किया गया। इसके पश्चात भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा मंदिर अध्यक्ष द्वारा संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर मुनि श्री पूज्य सागर महाराज ने अपने प्रवचनों में धर्म, संयम और समाज की एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान दिगंबर जैन सामाजिक संसद के दोनों प्रत्याशी दिलीप पाटनी और आनंद गोधा ने भी मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।

सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप पाटनी ने बताया कि आदिनाथ से महावीर जयंती तक निकलने वाली लगभग 20 दिवसीय प्रभातफेरी के मुख्य आयोजक दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) कीर्ति स्तंभ, महावीर ट्रस्ट मध्यप्रदेश इंदौर और दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर रीजन हैं। इसमें शहर के विभिन्न जैन मंदिरों, संस्थाओं और सोशल ग्रुप के पदाधिकारी भी सहयोग कर रहे हैं।

दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर सुशील पंड्या, राकेश विनायक, मनोहर झांझरी, आदित्य कासलीवाल, संजय पापड़ीवाल, दिलीप पाटनी, कीर्ति पंड्या, संदीप जैन मोरया, प्रदीप चौधरी, डी.के. जैन (डीएसपी), रितेश पाटनी, ऋषभ जैन, वितुल अजमेरा, होलास सोनी, विनोद जैन सुखलिया,  आशीष जैन सूतवाले, मनीष बिंदु जैन, राजेंद्र सोनी, नरेंद्र जैन, सुनील जैन, केशव जैन सहित स्कीम 78 जिनालय से जुड़े सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मंदिर ट्रस्ट से अनिल सलैया, सुधीर सिंघई और संजय अहिंसा तथा सोशल ग्रुप अहिंसा 78 के अध्यक्ष सुरेश जैन और सचिव केशव जैन सहित अनेक समाजजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें