Wednesday, 11 March 2026

इंदौर

Indore City : मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत

paliwalwani
Indore City : मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत
Indore City : मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी के युवा समाजसेवी श्री जयेश लक्ष्मीनारायण व्यास ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च पालीवाल शिक्षा एवं विकास समिति द्वारा संचालित निशुल्क विद्यालय श्री पालीवाल बाल विनय मंदिर पर शिक्षा समिति की ओर से मेनारिया समाज 52 श्रेणी के निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री  जसराज जी मेहता के साथ ही पूरी कार्यकारिणी मण्डल का स्वागत अभिनंदन किया गया. 

इस अवसर पर विशेष रूप से पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी  के अध्यक्ष श्री भूरालाल जी व्यास एवं मंत्री श्री विजय शंकर जी जोशी  भी  विशेष रूप से  उपस्थित रहे. समिति अध्यक्ष श्री पुरषोतम जी पुरोहित हाल ही में एक सप्ताह की इटली एवं स्पेन की यात्रा पर औद्योगिक इकाई के विस्तारीकरण के संदर्भ विदेश प्रवास पर रहे आज आप वापस पधारे आपका भी समिति परिवार की ओर से  अभिनंदन किया गया. 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News