इंदौर
पालीवाल समाज के युवा श्री शुभम व्यास ने मीडिया क्षैत्र में बढ़ाया कदम : चुनाव में दिखाई देगी नई भूमिका
अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित
अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के युवा श्री शुभम इंद्रलाल जी व्यास ने अपनी सामाजिक क्षैत्र में सक्रिय रूप से मैदान संभाल लिया. उनकी लोकप्रियता को देखते इंदौर पालीवाल समाज के आधार स्तंभ मीडिया समूह के रूप में पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल सखी एवं टाइम्स ऑफ इंदौर समाचार पत्र ने संवाददाता प्रतिनिधि के रूप में मनोनित किया.
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के चुनाव कार्यक्रम से संबंधित सभी पारदर्शी समाचारों के प्रकाशन, प्रत्याशियों के साक्षात्कार लेने तथा समाज को चुनाव संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए सर्वसम्मति से श्री शुभम स्व. इंद्रलाल जी व्यास को अधिकृत किया गया हैं.
श्री शुभम व्यास पक्ष और विपक्ष के प्रत्याशियों के साक्षात्कार लेंगे तथा उनकी विचारधारा से समाज को अवगत कराएंगे, जो प्रत्याशी साक्षात्कार देने के लिए सहमत होंगे, उन्हीं के साक्षात्कार प्रकाशित/प्रसारित किए जाएंगे. चुनाव में मुख्य रूप से प्रत्याक्षी से उनके सामाजिक विचारों को आम समाजजनों तक पहुंचने का मीडिया समूह सामूहिक रूप से प्रयास कर रहा हैं.
श्री शुभम व्यास पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, टाइम्स ऑफ इंदौर एवं पालीवाल सखी के अधिकृत पत्रकार के रूप में कार्य करेंगे. आप सभी से अनुरोध है कि आपके विचारों से हमें सुचित करें, ताकि आपकी विचारधारा आम समाजजनों तक पहुंचा सके.
पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, टाइम्स ऑफ इंदौर एवं पालीवाल सखी समाचार पत्र की ओर से श्री शुभम व्यास का मीडिया क्षैत्र में कदम बढ़ाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी.






