शव यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, हमले में 40 लोग घायल हो गए
📅 17 March 2026, 11:40 AM
•
✍️ paliwalwani
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
नागौर. इन दिनों मधुमक्खियों का आतंक बहुत है। ये झुंड में आकर लोगों पर हमला कर रही है और लोगों को घायल कर रही है। मधुमक्खियों के हमले की नागौर, जैसलमेर, बाड़मेर, पोकरण आदि से कई खबरें आई है। जिनसे लोग घायल भी हुए है।
ताजी घटना नागौर जिले के गोटन की है। कस्बे में सोमवार को शव यात्रा के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस हमले से भगदड़ मच गई।
इसमें 40 लोग घायल हो गए। जिनमे से 4 की हालत गंभीर है। गोटन निवासी चेनराज सोनी के निधन के बाद परिजन और ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जा रहे थे।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
द गोल्डन ड्रीम्स एकेडमी के छात्र राजवीर जोशी का स्टेट लेवल टूर्नामेंट में चयन: नाथद्वारा में खुशी की लहर