इंदौर
Paliwal wani : कंकु देवी हेमराज पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा स्नेह सम्मेलन आयोजित, कई समाजजनों का हुआ सम्मान
indoremeripehchan.in
अनिल बागोरा-कैलाश पालीवाल
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के कार्यकारिणी सदस्य श्री वासुदेव पुरोहित (ग्राम. भाणा) ने पालीवाल वाणी को बताया कि कंकु देवी हेमराज पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर कई सामाजिक गतिविधियां संचालित की जा रही है. ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम वर्तमान में आयोजित किया जा रहा हैं.
इसी कड़ी में एक बार फिर कंकु देवी हेमराज पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा पालीवाल समाज 24 श्रेणी इंदौर के युवाओं की क्रिकेट टीम का मैच आयोजित किया गया. जिसमें पालीवाल लीग क्रिकेट मैच में शामिल खिलाड़ियों एवं आयोजक, यजमानो एवं मीडिया समूह से जुडे़ हुए पत्रकारों के साथ-साथ मॉ अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में आयोजित एक शाम माताजी भेरूजी के नाम पर शानदार प्रस्तृति देने वाले कलाकारों का स्नेह मिलन समारोह में स्वागत, वंदन कर उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. सर्वश्रेष्ठ गायक, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, यजमानों का सम्मानित होना, हम सबके के लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि राजस्थानी सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक हैं, सादगी, अपनापन और आत्मीयता से ओतप्रोत यह स्वागत सभी के लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक क्षण रहा.
इस मौके पर सर्वश्री शरद जोशी, रवि जोशी, विभांशु जोशी, कुणाल जोशी, कृष्णा जोशी, दिव्यांशु पालीवाल, राज उपाध्याय, भूपेश जोशी, रोशन जोशी, सक्षम जोशी, आदित्य जोशी, आशुतोष जोशी, जयेश पुरोहित, प्रथम जोशी, देवांश जोशी, रोमित जोशी, मंथन जोशी, प्रियांशु जोशी सहित
पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 इंदौर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, सुखलाल जोशी, पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 इंदौर के सचिव ललित पुरोहित, कोषाध्यक्ष दीनदयाल प्रतापमल जोशी, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश जोशी, मनोनीत सदस्य हीरालाल जोशी (पप्पु भाई), पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर के भंडार मंत्री धर्मनारायण पुरोहित, पालीवाल वाणी के प्रबंध संपादक अनिल बागोरा, कैलाश पालीवाल, पालीवाल गौरव के संपादक सुरेश दवे, मनोज जोशी (दरबार), पंडित अखिलेश जोशी, महेश जोशी, पुष्पेंद पालीवाल, मुकेश उपाध्याय, रमेश जोशी, रवि व्यास, हेमंत बागोरा, मनीष जोशी, धीरज जोशी, बबलु उपाध्याय, शांतिलाल जोशी (अध्यक्ष उत्सव कमेटी), नरेश उपाध्याय, किशन जोशी (गोल्डन बाबा) किशोर जोशी, अशोक जोशी, योगेश जोशी, मनीष जोशी (मोनू), मांगीलाल जोशी, राजेश जी, भूपेश जी, सहित कई साथियों ने गरिमापूर्ण मौजूदगी दर्ज कराते हुए आयोजन को सफल बनाया.
कंकु देवी हेमराज पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम का संचालन श्री हीरालाल जोशी (पप्पु) ने किया वहीं कंकु देवी हेमराज पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट की ओर से सर्वश्री वासुदेव पुरोहित, वर्दीचंद पुरोहित, पंडित रमेश पुरोहित, रणजीत पुरोहित, अजय कैलाश पुरोहित ने आयोजन में पधारें सभी सम्मानित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया.