📅 Thursday, 05 November 2026 | 10:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 78,792.28 ▲ +1,490.88 (+1.93%) • निफ्टी 50: 24,365.20 ▲ +404.60 (+1.69%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹145,070 • 🥈 चांदी (1kg): ₹195,800 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण का समापन

📅 02 August 2025, 02:25 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण का समापन
Amet News : मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण का समापन

आमेट. राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर आमेट ब्लॉक के समस्त बीएलओ का 1 से 103 तक का दो दिवसीय प्रशिक्षण आमेट पंचायत समिति सभागार में संपन्न हुआ।

दक्ष प्रशिक्षक के रूप में जिला प्रभारी कमलेश्वर पुरोहित राउमावि भाना,आमेट से शंकर लाल प्रजापत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आईडाना,ओम प्रकाश कलाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनोतिया,सदीक मोहम्मद नीलगर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आगरिया, गजेन्द्र वर्मा राउमावि खाकरमाला द्वारा दिए गए प्रशिक्षण में समस्त बीएलओ को श्रेणियां के अनुसार मतदाताओं के वर्गीकरण दस्तावेज सत्यापन फॉर्म नंबर 6 की प्रक्रिया और गणना प्रपत्र करने की जानकारी दी।

आमेट  तहसीलदार पारस मल ने जानकारी दी कि जिन नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं है! यह फॉर्म नंबर 6 भरकर आवेदन कर सकेंगे । अक्टूबर 2025 में अद्यतन सूची प्रकाशित की जाएगी । यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने हर पात्र नागरिक को मतदान करने का अधिकार दिलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य सभी पात्र मतदाताओं का सही और प्रामाणिक पंजीकरण सुनिश्चित करना है। इससे चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहेगी। अभियान में मतदाताओं को चार श्रेणियों ए बी सी और डी में बांटा गया है ।इन्हें अपना पहचान पत्र और माता-पिता में से किसी एक का दस्तावेज देना होगा ।श्रेणी ए वे लोग हैं जिनका नाम 2002 की मतदाता सूची में पहले से दर्ज है इन्हें कोई दस्तावेज नहीं देना होगा, केवल गणना प्रपत्र करवाया जाएगा।

श्रेणी बी में वे नागरिक शामिल है जिनका नाम 2002 की सूची में नहीं है और जिन का  जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले हुआ है इन्हें केवल अपना पहचान पत्र देना होगा। श्रेणी सी में वे लोग हैं जिनका उनका जन्म 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच में हुआ है और नाम सूची में नहीं है ,इन्हें अपना पहचान पत्र और माता-पिता में से किसी एक का दस्तावेज देना होगा । श्रेणी डी में वे युवा है जिनका जन्म 2 दिसंबर 2004 के बाद हुआ है इन्हें स्वयं के साथ माता-पिता  दोनों के दस्तावेज देना अनिवार्य होगा।

यदि श्रेणी सी ओर डी के मतदाता के माता या -पिता का नाम 2002 की मतदाता सूची में दर्ज है तो उनके दस्तावेजों के आधार पर भी सत्यापन हो सकेगा। ऐसा नहीं होने पर अतिरिक्त प्रमाण पत्र देना होगा। हर मतदाता को रंगीन फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज देना जरूरी होगा। अभियान के सफल संचालन के लिए आमेट  ब्लॉक के समस्त 103 बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रविराज जोशी, जितेंद्र सिंह चारण,कुलदीप पारीक,जोरावर सिंह किशन लाल गुर्जर,जगदीश शर्मा, महावीर राव,शंभू लाल गाडरी,गोपी लाल रेगर सहित समस्त बीएलओ उपस्थित थे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें