📅 Sunday, 08 November 2026 | 02:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर जिले में लागू हुआ "नो हेलमेट - नो पेट्रोल" आदेश - उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई भी शुरू, पेट्रोल पंप सील

📅 02 August 2025, 01:58 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर जिले में लागू हुआ "नो हेलमेट - नो पेट्रोल" आदेश - उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई भी शुरू, पेट्रोल पंप सील
इंदौर जिले में लागू हुआ "नो हेलमेट - नो पेट्रोल" आदेश - उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई भी शुरू, पेट्रोल पंप सील

आदेश का पालन नहीं करने पर एक पेट्रोल पंप को किया गया सील

इंदौर.

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह द्वारा "नो हेलमेट - नो पेट्रोल" के संबंध में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश आज से जिले में प्रभावी रूप से लागू हो गया है। इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। सख्त कार्रवाई करते हुए जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर एक पेट्रोल पंप को सील किया गया है। इस आदेश का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू कर आमजन में ट्रैफिक अनुशासन को बढ़ावा देना है।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आदेश के प्रभावी पालन हेतु संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के नेतृत्व में विशेष निरीक्षण दल गठित किए हैं, जो जिले भर के पेट्रोल पंपों पर सतत निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान यदि कोई पंप दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल देते पाया जाता है, तो उस पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम अरंडिया स्थित एक पेट्रोल पंप को आदेश के उल्लंघन के चलते मौके पर ही सील कर दिया गया।

यह कार्रवाई एसडीएम कनाडिया श्री ओमनारायण बड़कुल के निर्देशन में की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिले में सभी पेट्रोल पंपों पर यह आदेश अनिवार्य रूप से लागू रहेगा तथा इसके उल्लंघन पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम कनाडिया श्री ओमनारायण बड़कुल के निर्देशन में आज ग्राम अरंडिया बायपास स्थित एस.आर. कुमावत फ्यूल्स (बीपीसीएल पेट्रोल पंप) पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पेट्रोल पंप प्रोप्राइटर श्री अभिषेक कुमावत द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जा रहा था। इसके साथ ही पंप परिसर में हेलमेट अनिवार्यता से संबंधित कोई सूचना-पट्ट (गाइडलाइन बोर्ड) भी प्रदर्शित नहीं किया गया था, जो कि जारी निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।

उक्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम श्री ओमनारायण बड़कुल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एस. गामड़, राजस्व निरीक्षक श्री विशाल शर्मा तथा पटवारी श्री पुष्पेंद्र जादौन की उपस्थिति में पेट्रोल पंप को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के स्पष्ट निर्देश हैं कि दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल न दिया जाए। इस दिशा में जिले भर में सतत निरीक्षण अभियान जारी है तथा अन्य पेट्रोल पंपों की भी सघन जांच की जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें