📅 Monday, 28 September 2026 | 05:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
दिल्ली

ULLU ऐप जैसी अश्लीलता परोसने वाले 25 मोबाइल ऐप्स को बंद करने का आदेश : ये 25 ऐप्स होंगे बंद–नामों की पूरी लिस्ट

📅 26 July 2025, 01:43 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ULLU ऐप जैसी अश्लीलता परोसने वाले 25 मोबाइल ऐप्स को बंद करने का आदेश : ये 25 ऐप्स होंगे बंद–नामों की पूरी लिस्ट
ULLU ऐप जैसी अश्लीलता परोसने वाले 25 मोबाइल ऐप्स को बंद करने का आदेश : ये 25 ऐप्स होंगे बंद–नामों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली. सरकार ने अश्लीलता फैलाने वाले ऐप्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 मोबाइल ऐप्स को बंद करने का आदेश दे दिया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यह फैसला आईटी एक्ट और साइबर कानूनों के उल्लंघन के आधार पर लिया है. इन ऐप्स पर आरोप है कि ये ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के ज़रिए अश्लील वीडियो और कंटेंट प्रसारित कर रहे थे.

कंटेंट के नाम पर फूहड़ता अब नहीं चलेगी : सरकार ने साफ कर दिया है कि ‘क्रिएटिव फ्रीडम’ के नाम पर अश्लील और भड़काऊ कंटेंट को बढ़ावा देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मंत्रालय ने आईटी एक्ट, इंडियन पीनल कोड और ओटीटी गाइडलाइंस 2021 का हवाला देते हुए यह कदम उठाया. आज शाम तक हो सकता है ब्लॉक-हो सकता है कि ये ऐप्स आज (23 जुलाई) शाम तक ही बंद कर दिए जाएं, क्योंकि प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी गई है.

कई ऐप्स के प्रमोशनल वीडियो इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर भी वायरल हो रहे थे, जिससे युवा वर्ग प्रभावित हो रहा था.

ये 25 ऐप्स होंगे बंद – नामों की पूरी लिस्ट

ALTT, ULLU, Big Shots App, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite, Gulab App, Kangan App, Bull App, Jalva App, Wow Entertainment, Look Entertainment, Hit Prime, Feneo, ShowX, Sol Talkies, Adda TV, HotX VIP, Hulchal App, MoodX, NeonX VIP, ShowHit, Fugi, Mojflix, Triflicks

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें