शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री पूर्णाशंकर जी जोशी का निधन: अंतिम यात्रा कल
इंदौर.
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री पूर्णाशंकर जी जोशी ब्रह्मलीन मन्नालाल जी जोशी (ग्राम नेगडिया) का आज दिनांक 21 सितंबर 2026 सोमवार को आकस्मिक निधन हो जाने से पालीवाल समाज में गहरा शोक छा गया. जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 22 सितंबर 2026 मंगलवार को सुबह 10.00 बजे निज निवास पीरगली (तिलक पथ चौराहा के पास) इंदौर, मध्य प्रदेश से प्रस्थान होकर रामबाग मुक्तिधाम जाएगी.
आप सर्वश्री स्व. भंवरलाल जोशी, स्व. शंकरलाल जोशी के छोटे भाई एवं अरुण जोशी, भगवती प्रसाद जोशी, बाबूलाल जोशी, कांग्रेस नेता ओमप्रकाश जोशी व स्व. संजय जोशी (भाया) के पूज्यनीय पिताजी तथा मितेश जोशी, लवी जोशी, भावेश जोशी के दादाजी और रूपकुमार शर्मा (ईसरमंड), रमेश बागोरा (सुंदरचा) के ससुर जी थे. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री रमेश जोशी, श्री भावेश जोशी एवं श्री पुलकित पुरोहित ने पालीवाल वाणी को दी.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति
Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406
सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पालीवाल समाज में सेवा और संस्कार की मिसाल पेश : ब्रह्मलीन श्री गणेशलाल जी पुरोहित की पावन स्मृति को बनाया प्रेरणास्रोत
इंदौर नंबर वन की हकीकत : अवैध बैनर-पोस्टर हटाओ, इंदौर की सड़कों को जनता के लिए छोड़ो : रीगल पर जलेगी ‘आशा की किरण’