📅 Monday, 28 September 2026 | 01:06 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

अनन्त चतुर्दशी चल समारोह में अपार उत्साह-उमंग के साथ भागवत सेवा समिति ने किया कलाकारों को सम्मानित

📅 27 September 2026, 11:46 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अनन्त चतुर्दशी चल समारोह में अपार उत्साह-उमंग के साथ भागवत सेवा समिति ने किया कलाकारों को सम्मानित
अनन्त चतुर्दशी चल समारोह में अपार उत्साह-उमंग के साथ भागवत सेवा समिति ने किया कलाकारों को सम्मानित

अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित

इंदौर.

इंदौर की गौरवशाली परम्परा के रूप में अनन्त चतुर्दशी चल समारोह पूर्ण श्रद्धा, आस्था एवं अपार उत्साह-उमंग और व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ. नागरिकों ने इस उत्सव के प्रति अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए. शहर की परम्परा को अपार उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ाया. रातभर जोश और उल्लास के साथ चल समारोह में निकली नयनाभिराम झाँकियों और अखाड़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने हजारों लोगों का मन मोह लिया.

इस अवसर पर पालीवाल समाज और भागवत सेवा समिति पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर, सर्व ब्राह्मण युवा संगठन राजवाड़ा इकाई ने नंदलाल पुरा इंदौर पर परंपरा को जीवित बनाएं रखते हुए दिनांक 25 सितंबर 2026 को समय शाम 7. बजे से लेकर देर सुबह तक सभी पदाधिकारियों ने  श्री भास्कर जोशी के कुशल नेतुत्व में स्वागत मंच लगाकर जगमगाती झाकियों और अखाड़ा के कलाकारों का स्वागत करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें