📅 Monday, 21 September 2026 | 09:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,858.99 ▲ +564.03 (+0.76%) निफ्टी 50: 23,414.30 ▲ +67.90 (+0.29%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,560 🥈 चांदी (1kg): ₹249,300 ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल समाज में सेवा और संस्कार की मिसाल पेश : ब्रह्मलीन श्री गणेशलाल जी पुरोहित की पावन स्मृति को बनाया प्रेरणास्रोत

📅 20 September 2026, 07:35 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 7 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज में सेवा और संस्कार की मिसाल पेश : ब्रह्मलीन श्री गणेशलाल जी पुरोहित की पावन स्मृति को बनाया प्रेरणास्रोत
पालीवाल समाज में सेवा और संस्कार की मिसाल पेश : ब्रह्मलीन श्री गणेशलाल जी पुरोहित की पावन स्मृति को बनाया प्रेरणास्रोत

  पुलकित पुरोहित-महेश जोशी

इंदौर.

पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि समाज की असली पूंजी उसकी एकता भाव और शिक्षा के प्रति समर्पण हैं, समाज उन्नति की ओर अग्रसर हैं. ब्रह्मलीन श्री गणेशलाल जी पुरोहित की पावन स्मृति को प्रेरणास्रोत बनाकर समाज और परिवार में जब किसी नेक कार्य या संकल्प की शुरुआत की जाती है, तो यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होती है. उनके उच्च विचार, धार्मिक निष्ठा और सामाजिक सेवा का दृष्टिकोण हमेशा नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करता है.

शिक्षा दान-महा दान

ग्राम. बड़ा भाणुजा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश पुरोहित एवं ब्रह्मलीन श्री टीकम पुरोहित तथा श्री दिनेश पुरोहित, पौत्र सर्वश्री चेतन पुरोहित, शुभम पुरोहित, शिवम पुरोहित, मयंक पुरोहित और प्रपोत्र अंश पुरोहित ने एक बार फिर साबित कर दिया, है कि जब भी समाज को आवश्यकता होगी...तब-तब पुरोहित परिवार समाज के साथ हमेशा एकता के साथ खड़ा रहेगा.

श्री पुरोहित परिवार ने एक अनुकरणीय पहल की हैं. उन्होंने अपने दिवंगत पिता ब्रह्मलीन श्री गणेशलाल सुपुत्र स्व. श्री हीरालाल जी पुरोहित जी (सम्राट), की पावन स्मृति में समाज के भविष्य को संवारने के लिए दो महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किए.

1. शिक्षा फंड में ₹5100 की भेंट: समाज के होनहार बच्चों की शिक्षा के लिए संचालित शिक्षा फंड में नगद राशि भेंट की गई.

2. भंडार गृह हेतु कोठी भेंट: समाज के सामाजिक कार्यों में उपयोग हेतु भंडार गृह के लिए एक अनमोल कोठी का सहयोग किया गया.

यह केवल दान नहीं, बल्कि पितरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं. हमारे बुजुर्गों ने हमें हमेशा सिखाया है कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए किया गया परोपकार ही सबसे बड़ा पुण्य हैं और सेवा होती हैं.

समाज की उपस्थिति बनी एकता का प्रतीक : इस पुण्य अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकरलाल पुरोहित (ग्राम. बड़ा भाणुजा),  पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री भुरालाल व्यास, श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज से श्री रमेश पालीवाल, शंकरलाल पुरोहित (सूरत-बड़ा भाणुजा), श्री संजय धर्मनारायण पुरोहित, श्री मदन पुरोहित, श्री धर्मनारायण पुरोहित (राजू), श्री राजेश रमेशचन्द्र पुरोहित, श्री देवीलाल पुरोहित, श्री यशवंत पुरोहित, श्री मुन्नालाल पुरोहित, श्री रविन्द्र पुरोहित, श्री गणेश लाल पुरोहित, श्री हरीश पुरोहित  सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे. सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना की.

पालीवाल वाणी का संदेश : सामाजिक एकता से ही विकास

पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर हमेशा से एकता और सहयोग का प्रमुख उदाहरण रहा हैं. आज जब समाज में दिखावा बढ़ रहा है, ऐसे समय में सुरेश पुरोहित और उनके परिजनों ने दिखाया है कि सादगी और सेवा ही असली सम्मान हैं.

हम सभी समाज बंधुओं से आग्रह करते हैं कि : -

  • - अपने मांगलिक अवसरों और पितरों की स्मृति में शिक्षा फंड में सहयोग अवश्य करें.
  • - समाज का भंडार गृह हम सबका है, उसे समृद्ध बनाएं.
  • पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री भुरालाल व्यास, सचिव श्री विजय जोशी, कोष मंत्री श्री ओम राजू दवे, भवन मंत्री श्री मुकेश उपाध्याय, शिक्षा मंत्री श्री सुरेश दवे, भंडार मंत्री श्री धर्मनारायण पुरोहित, उत्सव मंत्री श्री जमनालाल व्यास, सहमंत्री रेवाशंकर पुरोहित, उपाध्यक्ष श्री मदन बागोरा एवं एवं कार्यकारिणी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण की ओर से पुरोहित परिवार, इंदौर (बड़ा भाणुजा) का हृदय से आभार एवं साधुवाद.

    ●  निःस्वार्थ समाज सेवा : समाज के हर वर्ग की मदद करना और सामाजिक एकता को मजबूत बनाना.

    ●  सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों का संरक्षण : भावी पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना और अपनी परंपराओं का सम्मान करना.

    ●  सादगी और सत्य का मार्ग : जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और सादगी को अपनाकर दूसरों के लिए आदर्श प्रस्तुत करना.

    मेधावी छात्र प्रोत्साहन : समाज के होनहार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करना या उनकी स्मृति में वार्षिक पुरस्कारों का आयोजन.

    ●  उनकी स्मृतियाँ समाज को हमेशा सन्मार्ग पर आगे बढ़ने की ऊर्जा देती रहेंगी.

    पालीवाल ब्राह्मण समाज की 44 श्रेणी का इतिहास गौरवशाली रहा है, और इसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी हैं.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें