📅 Monday, 28 September 2026 | 12:18 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

सुश्री करिश्मा कोतवाल का चयन : इंदौर की पत्रकारिता के लिए गौरव का क्षण

📅 27 September 2026, 11:00 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सुश्री करिश्मा कोतवाल का चयन : इंदौर की पत्रकारिता के लिए गौरव का क्षण
सुश्री करिश्मा कोतवाल का चयन : इंदौर की पत्रकारिता के लिए गौरव का क्षण

Pradeep Joshi

इंदौर. मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस द्वारा आयोजित डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स 2026 के लिए इंदौर टाइम्स ऑफइंडिया की प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट और इंदौर प्रेस क्लब की पूर्व कार्यकारिणी सदस्य सुश्री करिश्मा कोतवाल का चयन हुआ है।

देशभर से इंटरव्यू के बाद चयनित किए गए महज 24 पत्रकारों में सुश्री करिश्मा कोतवाल भी शामिल हैं। यह प्रतिष्ठित 21 दिवसीय ट्रेनिंग सेशन 21 सितंबर 2026 से विशाखापट्टनम में शुरू हो चुका है। इस विशेष कोर्स के दौरान पत्रकारों को आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के विभिन्न सेंटर पर जाकर रक्षा व्यवस्था को बेहद करीब से समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद के जरिए डिफेंस से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

कोर्स की सबसे खास बात यह है कि इसमें पत्रकारों को युद्ध जैसी परिस्थितियों में रिपोर्टिंग, सुरक्षा चुनौतियों और डिफेंस जर्नलिज्म की बारीकियों को करीब से समझने और सीखने का अवसर मिलेगा। देशभर के चुनिंदा पत्रकारों के बीच करिश्मा कोतवाल का चयन इंदौर की पत्रकारिता के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे पूर्व इस कोर्स के लिए हमारे पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश जोशी जी, श्री महेश मिश्रा और श्री नवीन यादव, श्री अर्जुन रिछारिया भी चयनित हो चुके है। 

"बधाई करिश्मा हमें गर्व है" 

  • टीम इंदौर प्रेस क्लब : अध्यक्ष दीपक कर्दम, महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, सचिव अभिषेक चैडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, महिला प्रतिनिधि पूनम शर्मा, कार्यकारणी सदस्य प्रमोद दीक्षित, अभय तिवारी, मनीष मक्खर, श्याम कामले, विजय भट्ट, अंशुल मुकाती, अभिषेक रघुवंशी, नितिन जैन, लक्ष्मीकांत पंडित।
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें