📅 Saturday, 10 October 2026 | 07:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,160 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

राजवाड़ा पर सिटी बस ने तीन को कुचला, एक की मौत-दो गंभीर रूप से घायल: गुस्साए लोगों की बस में तोड़फोड़

📅 27 September 2026, 07:59 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजवाड़ा पर सिटी बस ने तीन को कुचला, एक की मौत-दो गंभीर रूप से घायल: गुस्साए लोगों की बस में तोड़फोड़
राजवाड़ा पर सिटी बस ने तीन को कुचला, एक की मौत-दो गंभीर रूप से घायल: गुस्साए लोगों की बस में तोड़फोड़

इंदौर. 

पीएम बस सेवा की नई भगवा रंग की इलेक्ट्रिक सिटी बस

इंदौर के राजबाड़ा इलाके में रविवार को पीएम बस सेवा की बस ने सड़क पर खड़े ऑटो रिक्शा समेत चार लोगों को चपेट में ले लिया. हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक और घायलों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है.

इंदौर के राजवाड़ा पर आज रविवार को एक नई-नवेली भगवा सरकारी सिटी बस ने तीन लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है, तो दो गंभीर बताए जा रहे. दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसके बाद पुलिस पहुंची और जैसे-तेसे मामले को संभाला.

अब पुलिस पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा किस वजह से हुआ और बस की रफ्तार कितनी थी..! हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार बस चार लोगों को टक्कर मारती दिखाई दे रही है, बस की टक्कर से ऑटो चालक सड़क पर गिर गया और बस के पहियों की चपेट में आ गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं ऑटो के पास खड़ा थैली बेचने वाला युवक और दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं.

हादसे के बाद राजबाड़ा पर मौजूद लोगों ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने बस पर पथराव कर उसके कांच फोड़ दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिंता जताई

इंदौर के राजवाड़ा में रविवार को हुए हादसे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिंता जताई है. राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा, घायलों के समुचित इलाज और तत्काल जांच की मांग की. इंदौर के राजवाड़ा इलाके में हुए बस हादसे पर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की प्रति​क्रिया सामने आई है. उन्होंने इस हादसे पर चिंता जताई है. जीतू पटवारी ने पीड़ितों की मुआवजा एवं तत्काल जांच की मांग उठाई है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें