इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप रातभर निकला नयनाभिराम झांकियाँ और अखाड़ों का कारवां : राजकुमार मिल की झांकी को मिला प्रथम स्थान
अखाड़ों में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला एवं श्री बिंदा गुरू व्यायाम शाला को मिला प्रथम स्थान
Pradeep Joshi
इंदौर.
इंदौर की गौरवशाली परम्परा के रूप में अनन्त चतुर्दशी चल समारोह पूर्ण श्रद्धा, आस्था एवं अपार उत्साह-उमंग और व्यापक जनभागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ। नागरिकों ने इस उत्सव के प्रति अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुये शहर की परम्परा को अपार उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ाया। रातभर जोश और उल्लास के साथ चल समारोह में निकली नयनाभिराम झाँकियों और अखाड़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने हजारों लोगों का मन मोह लिया।

जिला प्रशासन द्वारा गठित झाँकी तथा अखाड़ा निर्णायक समितियों द्वारा पुरस्कार के लिये सर्वसम्मति से श्रेष्ठ झाँकियों और अखाड़ों का चयन किया गया। झांकी में राजकुमार मिल की भगवान विष्णु और असुर मधु कैटभ युद्ध झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसी तरह अखाड़ों में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला और श्री बिंदागुरू व्यायामशाला को प्रथम स्थान मिला। इसी तरह महिला वर्ग का प्रथम पुरस्कार श्री रामनाथ गुरू व्यायामशाला को दिया गया।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने चल समारोह सुचारू रूप से सम्पन्न होने पर इंदौर के नागरिकों, व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों, झाँकी आयोजकों और अखाड़ों के सदस्यों तथा मीडियाकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रथम_पुरस्कार- राजकुमार मिल- (भगवान विष्णु और असुर मधु कैटभ युद्ध)
द्वितीय_पुरस्कार- मालवा मिल- (मछली जल की रानी) और हुकुमचंद मिल- (भगवान गणेश द्वारा सिंदुरासुर राक्षस का वध)
तृतीय_पुरस्कार- कल्याण मिल- (भारतीय नारी की शक्ति, सामर्थ्य और योगदान) और स्वदेशी मिल- (माँ जगदम्बा द्वारा शुभ और निशुंभ नामक राक्षसों का वध)
विशेष_पुरस्कार- होप टेक्सटाइल मिल- (भगवान शिव की बारात)
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी परम्परा के निर्वहन में दिये जा रहे मिलो के महत्वपूर्ण योगदान के मद्देनजर पुरस्कार चयन में केवल मिलो की झांकियों को ही शामिल किया गया था।

गतका फरी वर्ग
दो हाथ की बनेठी वर्ग
महिला वर्ग
प्रथम - श्री रामनाथ गुरू व्यायामशाला
द्वितीय - श्री दास हनुमान व्यायामशाला दास बगीची
तृतीय - पंचमुखी गुरू अखाड़ा हवा बंगला
बालक वर्ग
बालिका वर्ग
पहली बार नगद पुरस्कार :
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने जिला प्रशासन की ओर से अखाड़ों की सभी श्रेणियों में नगद पुरस्कारों की घोषणा की है। उन्होंने गतका फरी और दोनों हाथ की बनेठी श्रेणी में प्रत्येक के लिए प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये तथा 10 -10 हजार रुपये के विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की है।
इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये। बालक तथा बालिका वर्ग के सभी चयनित कलाकारों को दस-दस हजार रुपये के नगद पुरस्कार दिये जायेंगे।

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप रातभर निकला नयनाभिराम झांकियाँ और अखाड़ों का कारवां : राजकुमार मिल की झांकी को मिला प्रथम स्थान
मनोरमा सिसोदिया (पिंकी) का MPPSC द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर, गणित विषय में चयन : पिताजी का सपना… आज साकार हुआ
