📅 Monday, 07 September 2026 | 04:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 0.00 ▼ 0.00 (0.00%) निफ्टी 50: 0.00 ▼ 0.00 (0.00%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹0 🥈 चांदी (1kg): ₹0 ⛅ उज्जैन: 0°C (डेटा अनुपलब्ध)
अन्य ख़बरे

पार्सल बुकिंग के लिए घूस मांग रहे रेलवे के दो अधिकारी गिरफ्तार

📅 23 July 2025, 12:11 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पार्सल बुकिंग के लिए घूस मांग रहे रेलवे के दो अधिकारी गिरफ्तार
पार्सल बुकिंग के लिए घूस मांग रहे रेलवे के दो अधिकारी गिरफ्तार

मोतिहारी. रक्सौल स्टेशन पर सीबीआइ ने रेड किया है। इस रेड में रक्सौल जंक्शन के वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद एवं पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की इस कार्रवाई से रक्सौल स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

बताया जाता है कि पार्सल बुकिंग में हेरफेर करने के लिए वाणिज्य अधीक्षक ने 90 हजार रुपया की डिमांड किया था। उस पैसे में से 20 हजार रुपया पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार के ले रहा था। उसी दौरान पहले से जाल बिछाई सीबीआई की टीम ने वीरेश को गिरफ़्तार कर लिया है।

पूछताछ में वीरेश ने बताया कि, ये पैसा वाणिज्य अधीक्षक के कहने से ले रहा था। उस दौरान वाणिज्य अधीक्षक समस्तीपुर में गए थे। सीबीआई की टीम ने समस्तीपुर से वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के टीम में 7 अधिकारी शामिल जिसमे महिला डीएसपी भी शामिल है।

बता दे छहः माह पूर्व इन्ही लोगो ने कॉस्मेटिक समान के नाम पर चाइनीज सिगरेट की बुकिंग किया था । जिसे रक्सौल कस्टम ने कड़ी मश्क्कत के बाद चाइनीज सिगरेट को जप्त किया था। लेकिन पार्सल के अधिकारियों पर करवाई कुछ नही हुआ था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें